मोदी असम में बोले- बांस काटने पर कांग्रेस जेल भेजती:उन्होंने गरीबों को ठुकराया और तरसाया है, हमारा मंत्र- नागरिक देवो भव:

पीएम नरेंद्र मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। वे नुमालीगढ़ में अभी जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- एक समय था जब कांग्रेस की सरकार बांस काटने पर जेल में डाल देती थी। बांस काटने पर पाबंदी थी। आज हम बांस से एथेनॉल बनाने जा रहे हैं। ये आदिवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले दरांग में जनसभा की। इसमें उन्होंने कहा- जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। पीएम बोले- मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं, मुझे कितनी भी गालियां दें। लेकिन जब बेशर्मी के साथ किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता है। मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है। मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी। प्रधानमंत्री ने दरांग में 6300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा PM ने नुमालीगढ़ में 5,000 करोड़ रुपए का बांस आधारित एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन भी किया। इससे पहले पीएम मोदी शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे और खानापारा के पशु चिकित्सा मैदान में लोकगायक भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मोदी को दी मां की तस्वीर… मोदी के असम दौरे के दूसरे दिन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

CBSE ने एडिशनल सब्जेक्ट का ऑप्शन हटाया:बिना किसी नोटिस के प्राइवेट स्टूडेंट्स को बोर्ड ने दिया झटका, पूरा साल बर्बाद- स्टूडेंट्स

जापान में 1 लाख बुजुर्गों की उम्र 100 से ज्यादा:55वीं बार बनाया रिकॉर्ड, दुनिया की सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी वाला देश बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *