मोदी अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं:रिपोर्ट- UN महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे; टैरिफ विवाद के बीच ट्रम्प से मिल सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा सकते है। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की सालाना बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी का यह दौरा सितंबर के आखिरी हफ्ते में हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरे का असली मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात कर व्यापार और टैरिफ से जुड़े विवाद सुलझाना है। इस दौरान दोनों नेता एक ट्रेड डील का ऐलान भी कर सकते हैं। UNGA में मोदी के भाषण के लिए 26 सितंबर का वक्त तय है। मोदी इस दौरान ट्रम्प और अन्य नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात कर सकते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा है कि उनकी मोदी से मुलाकात सितंबर में UNGA के दौरान हो सकती है। इस साल फरवरी में अमेरिका गए थे मोदी मोदी ने इससे पहले फरवरी 2025 में अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में ट्रम्प से मुलाकात की थी। ट्रम्प ने टैरिफ मामले पर मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक टफ नेगोशिएटर (मोल-भाव करने वाला) बताया था। उन्होंने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा था कि वे अच्छा काम कर रहे हैं। ट्रम्प ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 6 अगस्त को 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। यह आदेश 27 अगस्त से लागू होगा। एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसके जवाब में भारत भी चुनिंदा अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 50% तक टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ पर भारत का पहला औपचारिक पलटवार होगा। ———————————- ट्रम्प टैरिफ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. ट्रम्प बोले- भारत पर टैरिफ, रूस के लिए झटका:इस हफ्ते पुतिन से मिलेंगे, कहा- डील होगी या नहीं 2 मिनट में पता चल जाएगा अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए एक्स्ट्रा 25% टैरिफ को मॉस्को के लिए झटका बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी टैरिफ ने रूस की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

More From Author

टी-20 में टॉप-5 रन स्कोरर से बाहर हुए कोहली:वॉर्नर आगे निकले, टॉप-10 में 2 ही भारतीय; क्रिस गेल अब भी नंबर-1 बल्लेबाज

पाकिस्तानी पीएम बोले- दुश्मन एक बूंद पानी नहीं छीन सकता:ऐसा सबक सिखाएंगे, जिंदगीभर याद रहेगा; बिलावल ने भी धमकी दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *