मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PM ने स्पेस मिशन पर गए एस्ट्रोनॉट शुभांशु से बात की; कोलकाता गैंगरेप पर TMC नेता बोले- दोस्त रेप करे, तो क्या करें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कोलकाता कॉलेज गैंगरेप पर TMC नेता के बयान से जुड़ी रही। कल्याण बनर्जी ने कहा कि दोस्त ही दोस्त का रेप करे, तो क्या करें। दूसरी बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बातचीत को लेकर रही। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग, दुबई-कतर से प्रवासी भारतीयों ने वोटिंग की देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटिंग की गई। ब‍िहार के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के उपचुनाव हुए। इसमें 6 नगर पालिकाओं में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर ई-वोटिंग हुई। यह प्रोजेक्ट वोटिंग सेंटर्स तक पहुंचने में असमर्थ लोगों की आसानी के लिए किया गया। वोटिंग के लिए दो एप लॉन्च किए गए हैं। इस सुविधा के लिए पहले से 50 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। दुबई, कतर जैसे देशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों ने भी एप के जरिए वोटिंग की। 10 से 22 जून तक विशेष अभियान चला: बिहार राज्य के निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद का कहना है कि देश में पहली बार बिहार राज्य में ऐसा हुआ है। दुनिया के कुछ ही देशों में ऐसा होता है, जिनमें एस्टोनिया एक उदाहरण है। हमने 10 जून से 22 जून तक एक विशेष अभियान चलाया था। रिटर्निंग ऑफिसर की टीमों ने लोगों को ई-वोटिंग के लिए जागरूक किया। हेल्प डेस्क, रैली और पोस्टरों के जरिए प्रचार किया गया। इसके नतीजे उत्साहजनक रहे। पढ़ें पूरी खबर… 2. कोलकाता गैंगरेप केस- मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, शरीर पर खरोंच और काटने के निशान कोलकाता के लॉ कालेज में गैंगरेप की पीड़ित छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस के मुताबिक विक्टिम से जबरदस्ती करने, शरीर पर काटने और नाखून से खरोंचने के निशान मिले हैं। उससे मारपीट की भी पुष्टि हुई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने घटना को लेकर विवादित बयान दिया। बनर्जी ने कहा;- अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ बलात्कार करता है तो क्या किया जा सकता है। पीड़ित बोली- आरोपियों ने 3.30 घंटे तक रेप किया: पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने 25 जून को शाम 7.30 बजे से रात 10.50 बजे तक उसके साथ रेप किया। हॉकी स्टिक से बुरी तरह से पीटा। उन्होंने रेप करते हुए वीडियो बनाए और वायरल करने की धमकी दी। उसने कहा कि गार्ड भी उनसे मिला हुआ था, वो मेरा साथ देने के बजाय कमरे के बाहर चला गया। मैं मनोजीत के सामने गिड़गिड़ा रही थी। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को बताया तो मेरे बॉयफ्रेंड और माता-पिता को मार देगा। पढ़ें पूरी खबर… 3. एअर इंडिया ने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा:अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 8 दिन बाद जश्न मनाया था एअर इंडिया ने अहमदाबाद प्लेन हादसे के 8 दिन बाद पार्टी करने वाले अपने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। ये चारों कर्मचारी एअर इंडिया के ग्राउंड हैंडलिंग वेंचर AISATS से जुड़े हैं। पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने इसे पॉलिसी के खिलाफ बताया। कंपनी ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। दरअसल, एअर इंडिया के चारों कर्मचारियों ने 20 जून को गुरुग्राम ऑफिस में पार्टी की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने एअर इंडिया की संवेदनशीलता पर सवाल उठाया था। 12 जून को प्लेन में क्रैश में 270 मौतें हुई थीं: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री हादसे में जिंदा बचा था। पढ़ें पूरी खबर… 4. PM ने स्पेस मिशन पर गए शुभांशु से बात की, भारतीय एस्ट्रोनॉट बोले- अंतरिक्ष से भारत भव्य दिखता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सियम मिशन-4 पर गए भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉल पर बातचीत की। दोनों के बीच 18 मिनट 25 सेकेंड बातचीत हुई। शुभांशु ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा- अंतरिक्ष से भारत बहुत भव्य दिखता है। हम दिन में 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला से पूछा कि आप गाजर का हलवा लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हैं। क्या आपने अपने साथियों को खिलाया। इस पर शुभांशु ने कहा कि हां साथियों के साथ बैठकर खाया शुभांशु ISS जाने वाले पहले भारतीय: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु दो दिन पहले 26 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे हैं। वे यहां जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे 41 साल पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर… 5. कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन, पुलिस ने 2 बार पोस्टमॉर्टम करवाया रीमेक सॉन्ग कांटा लगा से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पति पराग त्यागी समेत चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक 2 बार पोस्टमॉर्टम किया गया है। म्यूजिक वीडियो से करियर शुरू किया था: शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। साल 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं। पढ़ें पूरी खबर… 6. क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित बोली- शादी का झांसा दिया IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। गाजियाबाद के इंद्रापुरम में रहने वाली एक लड़की ने ऑनलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने क्रिकेटर यश दयाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इस शिकायती पत्र में क्रिकेटर का नाम नहीं है, लेकिन सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी यश दयाल ही हैं। यश के पिता बोले- आरोप झूठे हैं: यश के पिता से जब भास्कर ने आरोपों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा- ये आरोप झूठे हैं। हम लड़की को जानते तक नहीं हैं। यश पहली बार 2023 में चर्चा में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में 5 छक्के मारे थे। यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था, लेकिन 2024 में RCB ने उन्हें अपने खेमे में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर… 7. केरल के स्कूलों में जुम्बा क्लास का विरोध, मुस्लिम संगठन बोले- ये अश्लीलता है केरल के स्कूलों में इस साल से जुम्बा क्लास शुरू की जाएंगी। कुछ स्कूलों में ये क्लास शुरू भी हो गई है। केरल शिक्षा विभाग ने नशा विरोधी अभियान के तहत स्कूलों में फिटनेस कार्यक्रम शुरू किया है। इसी के तहत कई स्कूलों ने जुम्बा ट्रेनिंग देना शुरू किया है। मुस्लिम संगठनों ने जुम्बा डांस का विरोध किया: इन संगठनों ने लड़के-लड़कियों के एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने और कम कपड़े पहनकर साथ में डांस करने पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि यह अश्लीलता को बढ़ावा देने जैसा है। हमें इसे स्वीकार नहीं करेंगे। मामले पर केरल शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा;- बच्चों को खेलने, हंसने, मौज-मस्ती करने और स्वस्थ रहने दें। इस तरह की आपत्तियां समाज में नशीली दवाओं से भी ज्यादा घातक जहर घोल देंगी। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… टॉयलेट में बैठ-बैठे हाईकोर्ट की सुनवाई में जुड़ा शख्स, फ्लश भी किया गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई में एक शख्स टॉयलेट में बैठकर वर्चुअली जुड़ा। घटना 20 जून की है, वीडियो अब वायरल हो रहा है। दरअसल जस्टिस निर्जर एस. देसाई एक चेक बाउंस मामले की सुनवाई कर रहे थे। इसी बीच जूम मीटिंग में समद बैटरी नाम का एक शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा दिखा। इस दौरान वह फ्लश करता भी दिखा। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों के बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। कर्क राशि वालों के करियर में महत्वपूर्ण फैसले लेने से फायदा होगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

‘मेरी जबरन शादी कराई…कई बार रेप भी हुआ’:जशपुर की युवती बोली-UP के अंसारी ने 1 लाख में बेचा, कथित दूल्हा-ससुर समेत 7 अरेस्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटा, 9 लोग लापता:आज पूरे देश में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में भी मानसून पहुंच सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *