मेडिसिन का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को, इनमें 1 महिला:इम्यून सेल के हमले रोकने वाली T-कोशिकाएं खोजीं; कैंसर-डायबिटीज के इलाज में मददगार

साल 2025 का मेडिसिन नोबेल प्राइज मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को मिला है। इन्हें यह प्राइज पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस के क्षेत्र में किए गए रिसर्च के लिए दिया गया है। इसमें उन्होंने खोज की है कि शरीर के शक्तिशाली इम्यून सिस्टम को कैसे कंट्रोल किया जाता है, ताकि यह गलती से हमारे अपने अंगों पर हमला न करे। दरअसल, हमारा इम्यून सिस्टम हर दिन हजारों-लाखों सूक्ष्मजीवों से हमारी रक्षा करता है। ये सभी सूक्ष्मजीव अलग-अलग दिखते हैं। कई ने तो अपने आप को मानव कोशिकाओं जैसा दिखाने की क्षमता विकसित कर ली है, जिससे इम्यून सिस्टम को यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि हमला किस पर करना है और किसकी रक्षा करनी है। कैंसर-ऑटोइम्यून रोगों के इलाज में मददगार ब्रंकॉ, राम्सडेल और साकागुची ने इम्यून सिस्टम के ‘सुरक्षा गार्ड’ यानी रेगुलेटरी T-सेल्स की पहचान की, जो यह सुनिश्चित करती हैं कि इम्यून सेल हमारे अपने शरीर पर हमला न करें। इसके आधार पर कैंसर और ऑटोइम्यून रोगों के इलाज खोजे जा रहे हैं। इसके अलावा इन खोजों की मदद से ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन (अंग प्रत्यारोपण) में भी मदद मिल रही है। इसके अलावा कई इलाज अब क्लिनिकल ट्रायल के दौर से गुजर रहे हैं। इन तीनों को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में 10.3 करोड़ रुपए, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट इनाम के तौर पर दिया जाएगा। नोबेल प्राइज से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

नया नियम इसी महीने से लागू:मुआवजे में फर्जीवाड़ा रोकने बदलाव…जमीन के बाजार मूल्य की गणना अब हेक्टेयर में ही होगी, एक ही तरीके से देंगे रकम

संजू सैमसन का नंबर कब आएगा?:टी-20 में ओपनिंग पोजिशन से हटाया गया, वनडे में युवा जुरेल ने जगह छीनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *