मेक्सिकन नेवी का जहाज न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया, VIDEO:19 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर; जहाज पर 200 से ज्यादा लोग सवार थे

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज कुआउतेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। यह घटना शनिवार शाम को हुई जब जहाज ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज ब्रिज के ऊपरी हिस्से से टकराता नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया कि मेक्सिकन जहाज के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने से 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। मीडिया के अनुसार, कुआउतेमोक पर 200 से ज्यादा क्रू मेंबर थे। यह जहाज न्यूयॉर्क में एक फ्रेंडली टूर पर आया था।

More From Author

नए पोप लियो-14​​​​​​​ का शपथ ग्रहण समारोह आज:दुनिया भर से कई नेता वेटिकन पहुंचे; हजारों लोग भी शामिल होंगे

भारत-PAK के बीच आज DGMO की बातचीत नहीं:सेना बोली- ऑपरेशन शुरू होने के बाद पाकिस्तान को चेताया था; राहुल का आरोप-पहले जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *