मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा कोर्ट में पेश:बंद कमरे में सुनवाई जारी; आज अमेरिका से भारत लाया गया, पहली तस्वीर भी सामने आई

2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जज को राणा की मेडिकल कंडीशन के बारे में जानकारी दी गई। NIA ने कोर्ट से 20 दिन की रिमांड मांगी है। स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह बंद कमरे में मामले की सुनवाई कर रहे हैं। तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया गया। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे राणा को लेकर अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ, इसके बाद उसे सीधे NIA हेडक्वार्टर ले जाया गया। भारत पहुंचने के बाद राणा की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के अधिकारी उसे पकड़े नजर आ रहे हैं। राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। हालांकि राणा को कब और किस वार्ड में रखा जाएगा, इसका अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही होगा। जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम बुधवार को राणा को लेकर अमेरिका से रवाना हुई थी। तहव्वुर राणा को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई के 26/11 और कोपेनहेगन में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने का आरोप था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड रिचर्ड हेडली की गवाही के आधार पर तहव्वुर राणा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

More From Author

अमेरिकी बाजार 3% गिरा, कल 12% तक चढ़ा था:डाउ जोन्स 900 अंक गिरकर कारोबार कर रहा; नाईकी, इंटेल के शेयर 8% तक टूटे

ट्रम्प ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 145% किया:कल 125% टैरिफ का ऐलान किया था; कई अमेरिकी कंपनियों के शेयर गिरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *