मुंबई से फुकेट जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम थ्रेट:टॉयलेट में चिट्ठी मिली; चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट 6E 1089 को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। ये धमकी फ्लाइट के टॉयलेट में एक चिट्ठी पर लिखी थी। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो का यह एयरबस A320 गुरुवार दोपहर 3:33 बजे मुंबई से रवाना हुआ था। जब फ्लाइट बंगाल की खाड़ी के था, तभी धमकी की चिट्ठी मिली। पायलट ने तुरंत फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट किया। शाम 7:16 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई। फ्लाइट की चेन्नई में जांच की गई। फुकेट एयरपोर्ट में नाइट कर्फ्यू है, इस कारण यह फ्लाइट अब देर रात या शनिवार सुबह जा सकती है। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया- कंपनी ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। साथ ही रेगुलर अपडेट भी दिए जा रहे हैं । फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट को जून में भी धमकी मिली थी इसी साल जून में थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर ‘फ्लाइट्रेडर24’ के हवाले से बताया था कि एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा चक्कर लगाते हुए पलटा और करीब 20 मिनट बाद फुकेट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। पढ़ें पूरी खबर… …………….. बम की धमकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पटना थाना-मुंबई को बम से उड़ाने की दी थी धमकी:आरोपी को 4 दिनों की रिमांड पर पटना लाई पुलिस, दोस्त पर लगाया है साजिश का आरोप मुंबई और पटना के थाना को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अश्विनी कुमार को पटना लाया गया है। 4 सितंबर को गांधी मैदान थाना को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आर्थर रोड जेल मुंबई से 4 दिनों की रिमांड ली गई है। गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 4 दिनों की रिमांड है। इसके बाद पटना सिविल कोर्ट में आरोपी को पेश किया जाएगा। अश्विनी को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। इस मामले में उस पर आरोप था कि उसने अपने दोस्त फिरोज को फंसाने के लिए मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी झूठी निकली:ईमेल में दोपहर बाद ब्लास्ट की बात थी; बिहार में भी धमाके को लेकर अलर्ट एक हफ्ते पहले दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम की धमकी मिली थी। पहले दिल्ली HC को भेजे ईमेल में कोर्ट रूम में 3 बम रखे होने की जानकारी दी गई थी। इसमें दोपहर 2 बजे तक कोर्ट कैंपस खाली करने को कहा गया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया था। बम स्क्वॉड ने तलाशी ली, लेकिन बम की धमकी झूठी निकली थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प का दावा- दुनियाभर में अबतक 11 लड़ाई रुकवाई, इसमें भारत-PAK और ईरान-इजराइल संघर्ष शामिल

ब्रिटेन नए इमिग्रेशन कानून के तहत एक भारतीय को निकालेगा:अवैध तरीके से पहुंचा था; ट्रम्प ने सेना लगाकर इमिग्रेशन रोकने की सलाह दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *