मुंबई में लैंडस्लाइड में 2 की मौत:दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 6 मरे; भागलपुर में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित

मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2-4 फीट तक पानी भर गया है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213 mm बारिश हुई है। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा नगर इलाके में विक्रोली पार्क साइट में लैंडस्लाइड हुआ। घटना में 2 लोगों की मौत हुई है, 2 घायल हैं। दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई थी। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई, इनमें 3 पुरुष-3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मी. पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। बिहार में कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोले गए। राज्य में इस सीजन अब तक 647 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 492 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें… गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश का डेटा, मैप से समझें

More From Author

भास्कर पोल- एशिया कप में पाकिस्तान का बॉयकॉट करे भारत:82% वोट मुकाबले के खिलाफ, 94% ने कहा पाकिस्तान से कोई खेल न हो

₹0 से 1 करोड़ रुपए के पार पहुंचा बिटकॉइन:किसने बनाया कोई नहीं जानता, इसे बनाने वाले ने खुद को क्यों छिपाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *