मुंबई में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों पर बैन की तैयारी:महाराष्ट्र सरकार ने स्टडी के लिए 7 मेंबर्स की कमेटी बनाई, 3 महीने में रिपोर्ट देगी

महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ते प्रदूषण की वजह से मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए 7 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है, जो अगले 3 महीने में अपने सुझाव सौंपेगी। 22 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार रिटायर्ड IAS अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव कमेटी को लीड करेंगे। इसमें ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, जॉइंट पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक, महानगर गैस लिमिटेड के MD, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष और जॉइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सदस्य होंगे। आदेश के मुताबिक यह कमेटी स्टडी के लिए अलग-अलग एक्सपर्ट्स को भी पैनल में शामिल कर सकेगी। मुंबई महानगर (MMR) में पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिले के क्षेत्र भी शामिल हैं। यानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों पर प्रतिबंध को लेकर इन इलाकों में भी स्टडी होगी। कोर्ट का BMC-MPCB को निर्देश मुंबई की हवा खराब हो रही है
मुंबई दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 512वें नंबर पर है। 28 जनवरी 2025 को मुंबई में वायु प्रदूषण का स्तर (AQI) 193 PM2.5 और 159 PM10 था। वहीं, O3 AQI 39 और NO2 AQI 21 था। 100 से ज्यादा AQI होने पर हवा की गुणवत्ता खराब मानी जाती है। मुंबई में 35 लाख से ज्यादा वाहन
मुंबई में अगस्त 2024 में वाहनों की संख्या 48 लाख से ज्यादा थी। इनमें 14 लाख निजी कारें और 29 लाख दोपहिया वाहन थे। यानी हर किलोमीटर सड़क पर 2,300 वाहन हैं। वहीं, 2021-2022 में 35 लाख से अधिक प्राइवेट और कॉमर्शियल गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। इनमें लगभग 10 लाख से ज्यादा 4-व्हीलर और 25 लाख से ज्यादा 2-व्हीलर्स शामिल हैं। दिल्ली समेत 3 राज्यों में डीजल वाहनों पर प्रतिबंध
दिल्ली, राजस्थान, और हरियाणा जैसे राज्यों में डीजल वाहनों पर रोक है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल कार और 15 साल पुरानी पेट्रोल-CNG कार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, और कोटा में 15 साल से ज्यादा पुराने डीजल कॉमर्शियल वाहनों को चलाने पर रोक है। हरियाणा में 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों को चलाने पर रोक है। …………………………………. गाड़ियों से जुड़ी आपके काम की ये खबर भी पढ़ें… पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने के बाद नई खरीदने पर छूट, ऑटोमोबाइल कंपनियों की 1.5% से 3.5% डिस्काउंट देने पर सहमति अगर आप पुरानी गाड़ी स्क्रैप करवाने के बाद नई गाड़ी खरीदते हैं तो आपको ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से डिस्काउंट मिलेगा। कंपनियों ने 1.5% से 3.5% डिस्काउंट देने पर सहमति दे दी है। वहीं, कुछ टॉप लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर्स लगभग 25,000 रुपए की छूट पर सहमत हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें… गडकरी बोले- वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में मुंह छिपाता हूं:दुनिया में सड़क हादसों का सबसे गंदा रिकॉर्ड हमारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जब भी मैं किसी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जाता हूं और वहां सड़क हादसों को लेकर बात होती है, तो मैं अपना मुंह छुपाने की कोशिश करता हूं। लोकसभा में सड़क हादसों पर चर्चा के दौरान गडकरी ने कहा कि दुनिया में सड़क हादसों को लेकर सबसे खराब रिकॉर्ड हमारा है। स्वीडन रोड एक्सीडेंट को जीरो पर ले आया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

जसप्रीत बुमराह क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने:5 साल बाद किसी भारतीय को अवॉर्ड; ट्रैविस हेड और जो रूट को पीछे छोड़ा

रांची में FIITJEE हुआ बंद:कोचिंग सेंटर ने ऑफिशियल बयान जारी करके कहा था- अब सेंटर बंद नहीं होंगे; पार्टनर्स ने हमें धोखा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *