मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला:भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा; 3 टायर फटे; कोच्चि से आ रहा था प्लेन

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन था, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर चला गया। ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। इस घटना के बावजूद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों ने बताया कि रनवे से बाहर निकलने के दौरान विमान के तीन टायर फट गए। मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे 09/27 को भी नुकसान पहुंचा है। रनवे को बंद कर दिया गया है। ऑपरेशन चालू रखने के लिए दूसरे रनवे, 14/32 को शुरू कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मामले की जांच के लिए एयरपोर्ट पहुंची है। मानसून के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर कई बार पहले भी रनवे से विमान के फिसलने की घटनाएं हुई हैं। सितंबर 2023 में, विशाखापट्टनम से आ रहा एक वीएसआर वेंचर्स लीयरजेट 45 विमान भारी बारिश और लो विजिबिलिटी के कारण रनवे से फिसल गया था। क्षतिग्रस्त विमान को हटाने में कई घंटे लग गए थे। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं… ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटी इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया। तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरा:1 की मौत, 26 घायल; हाथठेले पर अस्पताल पहुंचाया

जोमैटो का मुनाफा पहली तिमाही में 90% कम हुआ:₹253 करोड़ से ₹25 करोड़ पर आया, कमाई 69% बढ़कर ₹7,521 करोड़; शेयर आज 7.50% चढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *