मिस्र के करीब सबमरीन डूबने से 6 की मौत:4 की हालात गंभीर, 44 यात्री सवार थे; रेड-सी में कोरल रीफ देखने गए थे

मिस्र के नजदीक रेड सी में एक टूरिस्ट सबमरीन के डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई। मिस्र के हर्गहाडा हॉलिडे रिसॉर्ट से एक किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। सिंदबाद नाम की सबमरीन में बच्चों समेत लगभग 44 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री रूस नागरिक थे, करीब 29 लोगों को बचा लिया गया है। आशंका जताई गई है कि पानी के अंदर 65 फीट की गहराई में यह सबमरीन एक चट्टान से टकरा गई। इसके बाद पानी के दबाव की वजह से डूब गई। हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। 72 फीट की गहराई तक जा सकती है पनडुब्बी
घटनास्थल पर लगभग 21 एम्बुलेंस भेजी गई थी। घायलों की हालत देखते हुए उन्हें लोकल हॉस्पिटल में ही एडमिट किया गया। यह पनडुब्बी समुद्र के अंदर कोरल रीफ (प्रवाल भित्ती) और ट्रॉपिकल मछलियों को देखने पहुंची थी। फिनलैंड में डिजाइन की गई पनडुब्बी एक बार में 44 यात्रियों और दो क्रू मेंबर को 72 फीट गहराई तक ले जा सकती है। इसमें बड़े का टिकट 69 डॉलर (6 हजार रुपए) और बच्चों का 33 डॉलर (3 हजार रुपए) था। पिछले साल नाव पलटने से मिस्र 3 लोगों की जान गई थी
इस पनडुब्बी की ऑपरेटर कंपनी का दावा है कि दुनिया में सिर्फ 14 रियल एंटरटेनमेंट सबमरीन हैं, जिसमें से दो उसके पास है। मिस्र में पहले भी इस तरह की घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। पिछले साल नवंबर में 44 यात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट नाव मिस्र के मार्सा आलम के पास रेड-सी में डूब गई थी। जांच से पता चला कि एक बड़ी लहर से टकराने के बाद नाव पलट गई थी। इस नाव पर मिस्र के 13 और 31 विदेशी नागरिक सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी। —————————– यह खबर भी पढ़ें… यूरोप जा रहे 44 पाकिस्तानियों की समंदर में डूबकर मौत:मोरक्को के पास अटलांटिक महासागर में नाव पलटी, अवैध तरीके से स्पेन जा रहे थे अवैध तरीके से यूरोप जा रहे 44 पाकिस्तानी नागरिकों की अटलांटिक महासागर में डूबकर मौत हो गई है। पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक पश्चिम अफ्रीका से स्पेन जा रही नाव मोरक्को के दखला पोर्ट के पास डूब गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:बैड टच केस..हेडमास्टर गिरफ्तार; राजधानी में फैला पीलिया; वर्जिनिटी टेस्ट पर हाईकोर्ट का फैसला; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

यूपी पुलिस में 26,596 पदों पर होगी भर्ती:4543 नए सब-इंस्पेक्टर, 2833 जेल वार्डन और 19220 सिपाही मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *