महुआ शराब पीने से 4 लोगों की मौत:बिलासपुर में चुनाव में बांटी गई शराब, तीन लोगों की रात में, एक की सुबह गई जान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महुआ शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। आशंका है कि गांव में चुनावी शराब बांटी गई, जिसे पीने से जानें गई हैं। तीन लोगों की मौत रात में और एक की सुबह हुई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। जानकारी के मुताबिक, दल्लू पटेल, शत्रुहन देवांगन, कन्हैया पटेल, कोमल लहरे, बलदेव पटेल, कोमल देवांगन ऊर्फ नानू, रामू सुनहले की शराब पीने से मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। यह खबर अपडेट हो रही है… ………………………..

More From Author

अलास्का प्लेन हादसे में सभी 10 लोगों की मौत:नोम एयरपोर्ट से 54KM दूर मिला मलबा, 3 शवों की पहचान हुई

सरकारी नौकरी:बिहार में इंसेक्ट कलेक्टर के पदों पर निकली भर्ती; 12वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *