महिला DSP के लव-ट्रैप में फंसा रायपुर का कारोबारी:पीड़ित बोला-2 करोड़ कैश, महंगी कार, हीरे की अंगूठी गिफ्ट में ली; चैट के स्क्रीनशॉट वायरल

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए। वहीं बवाल के बीच DSP कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने 2 महीने पहले पंडरी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि दीपक ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया। जब चेक दिया गया तो बाउंस हो गया। चेक बाउंस का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद होटल कारोबारी दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में DSP कल्पना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि DSP कल्पना से दोस्ती थी। कल्पना और उसके परिवार ने 75 लाख के लेन-देन की फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। दीपक टंडन ने आरोप लगाया कि कल्पना ने साजिश के तहत फंसाया है। 2021 और 2025 के बीच उसने कल्पना को 2 करोड़ रुपए कैश, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और एक कार दी थी, जिसे उसने अपने पास रख लिया है। हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में बयान दर्ज कर लिया है। जांच में मामला आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और साजिश बताया है। सबसे पहले ये 3 तस्वीरें देखिए… कैसे हुई कारोबारी और DSP की दोस्ती दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे। माना ट्रांसफर के बाद दोनों और क्लोज हुए टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया। इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए। इसी बीच कल्पना ने अपने छोटे भाई (निक नेम – बिट्‌टू) के लिए टंडन से बातचीत की। कल्पना का कहना था कि बिट्‌टू बेरोजगार है। उसके लिए कुछ प्लान करो। VIP रोड स्थित होटल डील के तौर पर पहला बड़ा फ्रॉड हुआ दैनिक भास्कर से टंडन ने बताया कि 2023 में टंडन ने सुझाव दिया कि रायपुर में एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट की डील ओपन है। वो खरीद लेते हैं। कीमत 45 लाख के करीब थी। कल्पना ने बोला उनके पास इतने पैसे नहीं होंगे। टंडन के इसके बाद कल्पना के पिता हेमंत वर्मा के खाते में 30 लाख रुपए डाले। कल्पना के परिवार ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया टंडन ने बताया कि चेक अमाउंट टंडन की पत्नी के अकाउंट से कटना था। हालांकि डील बाद में हो नहीं पाई। टंडन ने इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने चेक होने की बात से इनकार कर दिया। दो दिन बाद चेक बाउंस का मामला उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दिए। इसके बाद टंडन को समझ आया कि उनके साथ कल्पना और उनके घर वालों ने मिलकर ठगी की है। दीपक टंडन के मुताबिक इसी दौरान DSP लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक ने क्लेम किया है कि उसने DSP को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान और पैसा दिया। टंडन ने DSP कल्पना को क्या-क्या गिफ्ट दिया ? DSP ने पत्नी को तलाक देने के लिए कहा कारोबारी दीपक टंडन ने बताया कि मेरी पत्नी के DSP कल्पना के साथ तालुकात थे। घर आना-जाना था। कल्पना से मेरी घंटों बात होती थी। मुझे वॉट्सऐप पर उसने तलाक लेने के लिए कहा। हम होटल में बैठकर कई आगे की प्लानिंग करते थे। इससे हमारी नजदीकियां और बढ़ गईं। इस बीच मैं भी दंतेवाड़ा आता जाता था। घूमना फिरना, हमारे बीच सब कुछ था। इस बीच हमारे घर में विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद मैं मानसिक-आर्थिक तनाव से भी गुजरा। परिवार में पत्नी के साथ झगड़ा-लड़ाई भी हुई। अब बस न्याय चाहता हूं। गाड़ी और पैसा मुझे वापस चाहिए। सबूत सौंपने का दावा- वॉट्सऐप चैट और CCTV फुटेज दीपक ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वॉट्सऐप चैट, CCTV फुटेज और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो DSP ने फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दी। वर्तमान में कल्पना दंतेवाड़ा में पदस्थ है। वहीं दैनिक भास्कर की टीम ने वायरल चैट और दीपक टंडन के आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा का पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप: डांगी ने कहा- मैंने ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी, इसलिए झूठे आरोप मढ़े छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

भारत में अमेरिकी सोयाबीन बेचने की इजाजत मिल सकती है:US अफसर बोले- पहली बार इतना अच्छा ऑफर मिला; 1 साल बाद हो सकती है ट्रेड डील

CBSE 10वीं के एग्‍जाम पैटर्न में बदलाव:गलत जगह आंसर लिखा तो नंबर नहीं मिलेंगे; हिमाचल में पटवारी की 530 भर्तियां निकलीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *