छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 महिलाओं ने मिलकर कैरेक्टर पर उंगली उठाने वाली महिला को मार डाला। दोनों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पावडर डाला, जब वह भाग नहीं पाई तो दोनों उसके सीने पर चढ़ गए। जहां डंडे, लात-घूसों से इतना मारा की उसकी जान चली गई। मामला मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र का है। 2 जनवरी को सुमित्रा नेताम (37) का शव उसके घर पर मिला। तीनों महिलाएं साथ में मजदूरी करती थी। आरोप है कि सुमित्रा ने दोनों महिलाओं का नाम गैर मर्द से जोड़कर गांव में किस्से फैलाती थी। इसी गुस्से में सुमित्रा की हत्या कर दी। मर्डर की कुछ तस्वीरें देखिए जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, सुमित्रा नेताम (37) मूल से रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। पति के छोड़ने के बाद वह दूसरे शख्स के साथ ग्राम गरीबा के बाहर झोपड़ी में 2 साल से रह रही थी। वह मजदूरी करने अपना भरण-पोषण करती थी। इसके अलावा आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) भी मजूदरी करते हैं। आरोप है कि सुमित्रा ने सुगतिन और ईतवारिन का नाम दूसरे मर्दों से जोड़ते हुए गांव में अपमानजनक बातें फैला रही थी। जिसके कारण दोनों के घर में रोज विवाद होता था। पति भी उनपर शक करने लगे थे। दोनों ने इस बात से चिढ़कर उसे मारने की प्लानिंग कर डाली। पहले तड़पाया फिर मौत के घाट उतारा 2 जनवरी की दोपहर दोनों सुमित्रा के झोपड़ी पर पहुंचे। जहां तीनों में जमकर विवाद हुआ। फिर गुस्से में आकर आरोपियों ने सुमित्रा के पैर-हाथ बांधे। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर मिर्ची पाउडर डाला दिया। इस दौरान वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन झोपड़ी आबादी वाले जगह से काफी दूर था। बाद में आरोपियों ने सुमित्रा के छाती पर चढ़कर डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वारदात के बाद झोपड़ी में आग लगाकर दोनों भाग निकली। मामले को दबाने की कोशिश घटना वाली शाम ग्रामीणों को हत्या की जानकारी मिली। पहले तो ग्रामीणों ने बैठकर मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के बाद 3 जनवरी को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बता दें कि मृतक महिला अपने पति को छोड़कर गैर मर्द के साथ रहती थी। उसका पति हैदराबाद गया हुआ था। उसे मौत की जानकारी दी गई तो उसने आने से मना कर दिया। जिस मर्द के साथ अक्सर मृतिका रहती थी, उसी को शव सुपुर्द किया गया है। अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। हिरातस में लेकर की पूछताछ, स्वीकारा जुर्म मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने जांच तेज की और सुगतिन और ईतवारिन को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह उनके कैरेक्टर के बारे में गांव-गांव घूम-घूमकर अपमानजनक बातें फैला रही थी, इसलिए उसे मारा। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल डंडों सहित अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि आरोपी महिलाएं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। …………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… ब्रेकअप से भड़की गर्लफ्रेंड ने दिल पर गोदा चाकू, मौत:बॉयफ्रेंड से मिलने घर पहुंची, फिर मार डाला; BJP नेता का भांजा था छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के दिल पर चाकू गोदकर उसे मार डाला। रोशनी सूर्यवंशी (22) मगंलवार सुबह कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के घर चाकू लेकर मिलने पहुंची थी। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
