महिला और समिति प्रबंधक गिरफ्तार:प्रेमिका ने शराब में मिलाया ​था जहर, इसलिए दो की हुई मौत

बुड़गहन में शराब पीने के बाद दो की मौत के मामले में खुलासा हो गया है। पुराने प्रेमी के गाली-गलौज से परेशान होकर महिला ने नए प्रेमी धान समिति प्रबंधक के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए सुहागा देसी शराब में मिलाकर पुराने प्रेमी को दे दिया। उस शराब को उसने अपने दोस्त के साथ पी। इससे दोनों की मौत हो गई। एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि 26 अक्टूबर को बुड़गहन निवासी रूपेश सांडे(28) और शिवा बंजारे(19) की शराब पीने के बाद तबीयत खराब हो गई। उसके परिजन ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उसे घटना स्थल के निरीक्षण, पीएम रिपोर्ट, मृतक के परिजन व गवाहों से पता चला कि रूपेश सांडे का गांव के रंजनी शांडिल्य के घर आना-जाना था। रूपेश उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। इससे रजनी परेशान रहती थी। उसके संबंध में जानकारी के लिए रजनी शांडिल्य और रूपेश सांडे के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसमें पता चला है कि घटना के दिन रंजनी ने रूपेश सांडे और बसंत आदित्य से कई बार फोन से बात की थी। संदेह के आधार पर रंजनी और बसंत से पूछताछ की गई। इस पर रजनी ने बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना के कारण उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद से रूपेश सांडे से फोन पर लगातार बातचीत करती थी। बातचीत के दौरान दोनों को एक दूसरे प्यार हो गया। बाद में उसका किसी और प्रेम संबंध हो गया तो रूपेश परेशान करने लगा। इसलिए उसने नए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया सुहागा : रूपेश के परेशान करने की जानकारी रजनी ने बंसत आदित्य को दी। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बंसत ने ऑनलाइन ऑर्डर कर सुहागा मंगाया। उसे देसी शराब में मिलाकर 26 अक्टूबर को रूपेश को पीने के लिए दिया। प्रबंधक से दोस्ती होने पर रूपेश करने लगा परेशान
बुड़गहन धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक बंसत आदित्य से सोसायटी में आने-जाने के दौरान संपर्क हुआ। दोनों आपस में फोन पर बातचीत करने लगे और उनके घर आने-जाने की शुरुआत हुई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बात की जानकारी रूपेश को लगी तो वह शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगा।

More From Author

इवेंट कैलेंडर:छठ पूजा- देवउठनी एकादशी का त्योहार; महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव और उनके नतीजों तक, नवंबर में आपके काम की तारीखें

भारत Vs न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट आज से:टीम इंडिया को WTC फाइनल खेलने के लिए जीत जरूरी; बारिश की 65% आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *