महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग सहित शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन शुरू:महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ मंदिर में लगातार 44 घंटे चलेगा दर्शन-पूजन

देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खुलेंगे। यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी। यहां 400 क्विंटल लड्डू प्रसाद बनाया गया है। देशी- विदेशी 40 से ज्यादा प्रजाति के 3 क्विंटल फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 3 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जा सकेगा। वही, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती होगी। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुलेगा। शिवरात्रि पर मंदिर में VIP दर्शन बंद रहेगा। मंदिर में प्रवेश और एग्जिट के लिए 4 गेट होंगे। झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ। यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा होगी। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। उसी दिन शाम में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….

More From Author

ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली रोड-कम-रेल टनल बनेगी:ट्रेन-गाड़ियां एक साथ चलेंगी; ₹18662 करोड़ लागत वाली टनल को कैबिनेट की मंजूरी

दीपकर खोंबागड़े अध्यक्ष पद के लिए मैदान में:बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव चुनाव 15 फरवरी को, ‘किताब छाप’ चुनाव चिन्ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *