महाराष्ट्र में सेना की हथियार फैक्ट्री में धमाका, 5 मौतें:छत ढहने से 12 लोग दबे, 2 को बचाया; 5 KM दूर तक आवाज सुनाई दी

महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह धमाका हुआ। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ब्लास्ट की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। धमाके से छत गिर गई है, जिसे JCB की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। विस्फोट के समय सेक्शन में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को जीवित बचा लिया गया और एक की मौत हो गई। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हादसे में गिरी छत के नीचे 13-14 लोगों के फंसे होने की जानकारी है। एक की मौत हुई है, जबकि 5 लोगों को बचाया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 10 लोगों की तलाश जारी है। ऑर्डनेंस फैक्ट्री में धमाके के बाद की तस्वीरें… RDX बनाने वाली ब्रांच में हुआ धमाका
जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR की ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। यहां RDX बनाने के लिए किया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिस इमारत में विस्फोट हुआ, वह पूरी तरह नष्ट हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हादसे को मोदी सरकार की विफलता बताया है। टेस्टिंग फैसिलिटीज और लेबोरेटरीज भी
भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए कई तरह के जरूरी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। इनमें एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक शामिल हैं। यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी हैं। छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी यहीं बनाया जाता है। इस बाल पाउडर का इस्तेमाल पहली बार वर्ल्ड वार टू में किया गया था। 1960 से इसे सिविलियंस को दिया जाना शुरू किया गया था। धमाके से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, 14 जिंदा जले: ट्रक की टक्कर से आग लगी, 200 फीट ऊंची लपटें उठीं जयपुर में 21 दिसंबर की सुबह LPG गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट होने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 32 लोग झुलस गए थे। भारत पेट्रोलियम का टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। सुबह करीब 5:44 बजे एक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इसी समय जयपुर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सोना ऑल टाइम हाई पर, 10 ग्राम की कीमत ₹80,430:24 दिन में ₹4,268 महंगा हुआ; चांदी 91,265 रु. प्रति किलो बिक रही

सरकारी नौकरी:मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 10वीं पास के लिए भर्ती; एज लिमिट 53 साल, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *