महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:प्रशासन बोला- पायलट ने गलती से लैंडिंग की; जनवरी में अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह पुणे के पुरंदर इलाके में हेलीपैड से एक किलोमीटर दूर पार्किंग एरिया पर उतरा। इसे पायलट की गलती माना जा रहा है। पुणे जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने हेलीपैड तैयार किया था और क्रू मेंबर को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह हेलिकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हेलिकॉप्टर की लैडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखा कि पार्किंग एरिया में कई कार कतार में खड़ी थी। वहीं पर गाड़ियों के सामने हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की गई। इस दौरान धूल का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग 4 फोटोज में… मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को लेकर भुजबल ने बताया- पायलट ने पार्किंग एरिया पर गलत जगह लैंडिंग की। हम सभी सुरक्षित हैं। पायलट, क्रू मेंबर या हेलिकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को देंगे और पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियम के मुताबिक, जब भी किसी हेलिकॉप्टर को किसी विशेष क्षेत्र में उतरना होता है, तो स्थानीय लोक निर्माण विभाग हेलिकॉप्टर के क्रू-मेंबर को निर्देश देता देता है। पुणे जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने हेलीपैड तैयार किया था और क्रू मेंबर को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। जनवरी में डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी तीन महीने पहले 28 जनवरी, 2026 को महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की भी एक प्लेन हादसे में मौत हुई थी। 66 साल के पवार जिला परिषद चुनावों से पहले एक जनसभा में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर विमान क्रैश हो गया। इसमें उपमुख्यमंत्री और विमान में सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में विमान पहले पलटते हुए दिखा था, जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। रिपोर्ट्स में बताया गया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। ————————— यह खबरें भी पढ़ें… VVIP फ्लाइट्स- पायलट पर दबाव नहीं डाल सकते नेता:सिचुएशन ठीक नहीं तो ना कर सकते हैं; अजित पवार प्लेन हादसे के बाद नियम बदले VIP और VVIP (जैसे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि) को ले जाने वाले नॉन-शेड्यूल्ड विमान और हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। DGCA ने साफ कहा है कि फ्लाइट क्रू पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाए, ताकि सुरक्षा से समझौता न हो। पूरी खबर पढ़ें… अजित पवार प्लेन क्रैश मामला:भतीजे रोहित का सवाल- CID ने VSR के मालिक से पूछताछ की या मेहमाननवाजी की, अभी तक FIR क्यों नहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में अजित के भतीजे रोहित पवार ने महाराष्ट्र सीआईडी की जांच पर सवाल खड़े किए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘CID ने विमान कंपनी VSR के मालिक सिंह से पूछताछ की या उनकी मेहमाननवाजी की है।’ पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

17 की उम्र में थामी बंदूक, 131 जवान-नागरिकों की हत्या:बोला- जिनके घर उजाड़े, उनसे माफी मांगूंगा; पापाराव ने कर्मा-मंडावी हत्याकांड के खोले राज

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जेल में कांग्रेस नेता का रील, 12th बोर्ड एग्जाम में लिखा हनुमान चालीसा, गर्ल्स कॉलेज में 10 फीट का अजगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *