महापौर की जंग:रायपुर समेत दस नगर निगमों में चुनाव, कांग्रेस ने तिर्की व काटजू को किया रिपीट, भाजपा में सभी नए चेहरे

रायपुर में कांग्रेस तो दुर्ग और राजनांदगांव में भारी रही भाजपा अन्य में दोनों बराबर, रायगढ़-चिरमिरी में निर्दलीय भी रहे मेयर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों की जंग शुरु हो गई है। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत दस नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं। इन निगमों के अब तक के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो पता चलता है कि रायपुर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रही है, जबकि दुर्ग, राजनांदगांव में भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। जबकि अन्य में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। वहीं रायगढ़ और चिरमिरी में तो निर्दलीय भी महापौर की कुर्सी संभाल चुके हैं।
दरअसल निगमों के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। पिछली बार जब कांग्रेस सत्ता में थी तब कई निगमों में लंबे समय के बाद कांग्रेस के महापौर सत्ता में काबिज हुए। इनमें दुर्ग नगर निगम में लगभग 20 साल बाद कांग्रेसी मेयर ने शहर सरकार की कमान संभाली। इसी तरह रायगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई और चिरमिरी में 10 साल बाद कांग्रेस का महापौर चुना गया है। राजनांदगांव, जगदलपुर और बिलासपुर में भी कांग्रेसी मेयर काबिज रहे। 133 साल पालिका रही धमतरी 10 साल पहले बना निगम
धमतरी लगभग 133 साल तक नगर पालिका रही है। दस साल पहले यानी 2014-15 में इसे नगर निगम का दर्जा दिया गया। निगम के पहले चुनाव में भाजपा की अर्चना चौबे पहली महापौर बनीं जबकि पिछली बार 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस के विजय देवांगन यहां से महापौर चुने गए थे। दुर्ग में दस साल तक सिर्फ एक साल के लिए होते थे मेयर
दुर्ग नगर पालिका 1918 में अस्तित्व में आया था। इसके बाद इसे 1981 में निगम का दर्जा ​​मिला। लेकिन दुर्ग के नगर निगम बनने के बाद लगभग 10 साल तक महापौर का कार्यकाल केवल एक साल का रहा। हर साल महापौर बदल जाते थे। एक मौका ऐसा भी आया, जब केवल छह महीनों के लिए महापौर बनाया गया। तब महापौर का चुनाव जनता नहीं पार्षद करते थे। ट्रांसजेंडर भी बन चुकी हैं मेयर
मधु बाई किन्नर छत्तीसगढ़ में रायगढ़ की मेयर रह चुकीं हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए, मधु ने रायगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता था। वह भारत की खुले तौर पर पहली ट्रांस जेंडर मेयर रहीं हैं। अब तक के हुए निगम के चार चुनावों में रायपुर में जहां कांग्रेस तीन बार मेयर पद जीतकर भाजपा से बढ़त में है वहीं दुर्ग, राजनांदगांव में भाजपा जीत हासिल की थी।

More From Author

अभिषेक की सेंचुरी, भारत 150 रन से जीता:इंग्लैंड को 4-1 से टी-20 सीरीज हराई; वरुण चक्रवर्ती ने 14 विकेट लिए

महाकुंभ का अमृत स्नान:हाथ में गदा-तलवार, कलाबाजी दिखाते नागा संत संगम पहुंचे; 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *