महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ ने डुबकी लगाई:अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों पर FIR; आज भूटान नरेश के साथ योगी संगम जाएंगे

महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह 8 बजे तक 30 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया। महाकुंभ का आज 23वां दिन है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी। आज भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी पहुंच रहे हैं। सीएम योगी उनके साथ संगम जाएंगे। 5 फरवरी को पीएम मोदी आ रहे हैं, ऐसे में योगी हेलीपैड से लेकर अरैल और संगम नोज तक की व्यवस्था को देखेंगे। इधर, 29 जनवरी को हुई भगदड़ से संबंधित अफवाह फैलाने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया। इन्होंने अपने X अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो-फोटो अपलोड किए थे। वसंत पंचमी के साथ ही महाकुंभ के तीन अमृत स्नान पूरे हो चुके हैं। अब 3 स्नान पर्व है, इसमें श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

More From Author

रुपया गिरकर 87.29 के निचले स्तर पर आया:सोना ₹82,704 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *