महाकुंभ जा रहे 6 की मौत:सोनभद्र में ट्रक से टक्कर के बाद कार मकान में घुसी, 3 की हालत गंभीर

सोनभद्र में क्रेटा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर घायल हैं। हादसे के समय कार सवार 7 लोग छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से महाकुंभ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसा रविवार शाम 7 बजे वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। चालक की भी मौत हो गई। पहले घटना की 3 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में कई लोग फंस गए थे। गैस कटर मंगाकर कार के दरवाजे काटे गए। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घायलों को एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल 2 महिलाओं और पुरुष की हालत गंभीर है। हादसे में इन लोगों की मौत
हादसे में क्रेटा सवार सनाउल्ला खलीफा पुत्र असलम खलीफा (40) निवासी रामानुजगंज छत्तीसगढ़, रवि मिश्रा (45) पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर, ट्रक चालक उमाशंकर पटेल उर्फ गुड्डू (40) पुत्र स्व. बनारसी पटेल निवासी ग्राम मदनपुरा थाना अदलहाट मिर्जापुर समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उपजिलाधिकारी जिला अस्पताल में घायलों की देखरेख में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। बसंत पंचमी के स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे थे। हादसे के असल कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है… —————————————– ये भी पढ़ें… महाकुंभ भगदड़- AI कैमरों में 120 संदिग्ध दिखे:कुछ लोग भीड़ में घुसे और भगदड़ मची; साजिश की आशंका पर ATS-STF जांच में जुटीॉ महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले मची भगदड़ में नया एंगल सामने आ रहा है। भगदड़ में साजिश की आशंका जताई जा रही है। दैनिक भास्कर को सूत्रों से जानकारी मिली है कि यूपी STF और महाकुंभ मेला की पुलिस इस घटना की साजिश के एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मौजूद 2 लोगों ने बताया कि भगवा झंडा लेकर कुछ लोग अचानक भीड़ में घुस आए थे। जिनकी वजह से भगदड़ की शुरुआत हुई। इन दावों की पुष्टि के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

DR कांगो में भारतीयों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह:इमरजेंसी प्लान तैयार रखने का निर्देश; यहां सेना और विद्रोहियों में हुई थी हिंसा

सीरियाई राष्ट्रपति सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंचे:सीरिया में तख्तापलट के बाद पहली विदेश यात्रा; सऊदी प्रिंस सलमान ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *