महतारी सदन का निर्माण धीमा देख सीईओ ने जताई नाराजगी

राजनांदगांव| मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भानपुरी, सोमनी, देवादा, मोखला एवं सुकुलदैहान में प्रगतिरत महतारी सदन के निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महतारी सदन निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समय सीमा में महतारी सदन के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग राजनांदगांव एवं अन्य उप अभियंता उपस्थित थे।

More From Author

छत्तीसगढ़ में जमीन से लेकर पहाड़ तक विराजे बप्पा:भूमिफोड़-गणपति, दांत टूटने, प्रतिमा बढ़ने समेत बप्पा के 7 पावन धाम, जानिए कैसे पहुंचें, कहां ठहरें

रायपुर में 24 घंटे में मोबाइल UTS टिकटिंग सर्विस बंद:रेलवे स्टेशन पर मशीन, TTE दोनों गायब; अफसर बोले- फुल टाइम सेवा शुरू नहीं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *