छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का आज दूसरा दिन है। बेलतरा की सभा में पायलट मौजूद हैं। कार्यक्रम के मंच पर इनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी भी साथ है। महंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर राज कर रहे हैं। वहीं बैज ने कहा कि 500 की जगह 2000 रुपए बिजली बिल आ रहा है। बता दें कि कांग्रेसी आज बेलतरा, तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा और जनसभाएं करेंगे। कांग्रेसियों ने मतदाता सूची का परीक्षण कर बेलतरा विधानसभा चुनाव में हुई वोटिंग के आंकड़े जुटाए हैं, जिसके आधार पर वोट चोरी के नमूने पेश किए जा रहे हैं।
