मस्क की संपत्ति एक दिन में ₹15 लाख करोड़ बढ़ी:SBI के सभी तरह के लोन सस्ते हुए, प्रत्यर्पण के खिलाफ नीरव मोदी की नई अपील

कल की सबसे बड़ी खबर दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन की थी। इलॉन मस्क, जो टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक हैं उनकी संपत्ति एक दिन में 15 लाख करोड़ बढ़कर ₹54.60 लाख करोड़ पहुंच गई। एक दिन कि ये बढ़ोतरी हमारे देश के टॉप-2 अमीर मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की कुल नेटवर्थ के लगभग बराबर है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोन की ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। इस कटौती के बाद SBI से सभी तरह के लोन लेना अब सस्ता हो गया है। अब SBI की होम लोन की ब्याज दर सालाना 7.25% से शुरू होंगी। इधर, PNB के साथ धोखाधड़ी कर विदेश भागने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी भारत नहीं आने के लिए सभी संभव हथकंडे अपना रहा है। ब्रिटेन की कोर्ट ने पहले ही उसे भारत को सौंपने का आदेश दे किया है। भारतीय एजेंसियां उसे लेने वहां जा भी चुकी हैं। लेकिन आखिरी समय में उसने अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की नई अपील दाखिल कर दी है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. SBI का होम लोन 0.25% सस्ता हुआ: अब 7.25% इंटरेस्ट रेट से शुरू, यहां समझें कटौती से EMI कितनी कम हो जाएगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोन की ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। इस कटौती के बाद SBI से सभी तरह के लोन लेना अब सस्ता हो गया है। अब SBI की होम लोन की ब्याज दर सालाना 7.25% से शुरू होंगी। RBI ने हाल ही में रेपो रेट को 5.50% से घटाकर 5.25% किया है। जिसके बाद बैंकों ने भी FD और लोन की ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है। इससे पहले एचडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित 6 बड़े बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.25% तक कटौती की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अंबानी-अडाणी जितनी संपत्ति मस्क की एक दिन में बढ़ी: ₹58 लाख करोड़ नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति, स्पेसएक्स की वैल्यू ₹72.80 लाख करोड़ दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की संपत्ति 600 बिलियन डॉलर (₹54.60 लाख करोड़) पार कर गई है। मस्क नेटवर्थ का यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को मस्क की संपत्ति 500 बिलियन (डॉलर 45.50 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंची थी। स्पेसएक्स की 800 बिलियन डॉलर (₹72.80 लाख करोड़) का वैल्यूएशन और IPO आने की खबर के बाद मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में लगभग 168 बिलियन डॉलर (₹15 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई। यह भारत के दो सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की नेटवर्थ के लगभग बराबर है। दोनों की संपत्ति 16 लाख करोड़ की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भगोड़े नीरव मोदी की प्रत्यर्पण रोकने के लिए नई अपील: 6,498 करोड़ के PNB घोटाले में भारत नहीं आना चाहता; ब्रिटिश कोर्ट पहले ही मंजूरी दे चुकी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने लंदन की एक कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की नई अपील दाखिल की है। भारत की ED और CBI की टीमें भी लंदन में मौजूद हैं। वो क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (CPS) की मदद कर रही हैं ताकि नीरव की अपील का विरोध किया जा सके। CPS इंग्लैंड और वेल्स में एक इंडिपेंडेंट पब्लिक एजेंसी है, जो केस लड़ती है। नीरव को भारत में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है और वो पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में ट्रायल का सामना करने के लिए वांटेड है। नीरव पर 6,498 करोड़ रुपए से ज्यादा के फ्रॉड का आरोप है। ब्रिटेन की एक कोर्ट ने पहले ही भारत सरकार के पक्ष में उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सोना ₹1,472 गिरकर ₹1.32 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया: चांदी की कीमत भी ₹1,442 कम हुई, कैरेट के हिसाब से देखें सोने की कीमत सोना-चांदी के दाम में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,472 रुपए गिरकर 1,31,777 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,33,249 रुपए पर था। वहीं 1 किलो चांदी का दाम 1,442 रुपए गिरकर 1,91,975 रुपए पर आ गया है। इससे पहले चांदी 1,93,417 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इंडसइंड बैंक में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगा HDFC:रिजर्व बैंक की मंजूरी मिली, एक साल तक वैलिड; ग्रुप एंटिटी खरीद सकती हैं शेयर अब HDFC बैंक की ग्रुप कंपनियां इंडसइंड बैंक में कुल मिलाकर 9.5% तक की हिस्सेदारी रख सकती हैं। आरबीआई ने 15 दिसंबर 2025 को इसकी मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी एक साल तक वैलिड रहेगी, यानी 14 दिसंबर 2026 तक। HDFC बैंक और इंडसइंड बैंक दोनों ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। RBI के नियमों के मुताबिक, अगर कोई बैंक प्रमोटेड कंपनी (जैसे म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस) दूसरे बैंक में निवेश करती है, तो होल्डिंग 5% से ज्यादा होने पर RBI की परमिशन जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

गोवा अग्निकांड- पुलिस लूथरा ब्रदर्स को लेकर गोवा रवाना:मंगलवार को थाइलैंड से दिल्ली लाया गया था; 25 लोगों की मौत के बाद भागे थे

शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 84650 और निफ्टी 25850 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और IT शेयर्स में बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *