मशहूर कॉमिक एक्टर असरानी का निधन:FTII से एक्टिंग कोर्स, 350 फिल्मों में काम, 6 फिल्मों का डायरेक्शन, 2026 में रिलीज होगी आखिरी मूवी

मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी का दीपावली के दिन यानी 20 अक्टूबर को निधन हो गया। 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्टर को 4 दिन पहले भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। असरानी ने अपने एक्टिंग करियर में तकरीबन 350 फिल्मों में काम किया। इनमें शोले, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात और भूल भुलैया भी शामिल हैं। फिल्म शोले में ही उनका कालजयी डायलॉग है- ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’। ऑल इंडिया रेडियो में भी काम किया असरानी का जन्म जयपुर में एक मिडिल-क्लास, सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता एक कारपेट की दुकान चलाते थे। असरानी की 4 बहनें और 3 भाई हैं- दो बड़े और एक छोटे। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान माली हालत के चलते पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो, जयपुर में वॉइस आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया। कॉलेज के दिनों में ही वे थिएटर ग्रुप्स से जुड़े और स्टेज पर परफॉर्म करते रहे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। ‘हरे कांच की चूड़ियां’ फिल्म से डेब्यू किया असरानी ने साल 1966 में ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे से एक्टिंग का कोर्स कंप्लीट किया। इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्मों में पहला मौका 1967 में मिला। असरानी ने ‘हरे कांच की चूड़ियां’ फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्टर बिस्वजीत के मित्र का किरदार निभाया था। इसके बाद पॉपुलर फिल्ममेकर ऋषिकेष मुखर्जी ने उन्हें 1969 की फिल्म सत्यकाम में एक रोल दिया, जिससे उन्हें पहचान मिल गई। फिर 1971 में रिलीज हुई फिल्म गुड्डी ने उन्हें कामयाब बना दिया। इसके साथ ही उन्हें लगातार फिल्मों में काम मिलने लगा। हिंदी और गुजराती फिल्में डायरेक्ट की असरानी ने हिंदी गुजराती मिलाकर कुल 6 फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। इनमें शामिल है- चला मुरारी हीरो बनने (1977), सलाम मेमसाब (1979), हम नहीं सुधरेंगे (1980), अमदावाद नो रिक्शावालो (गुजराती-1990), दिल ही तो है (1992) और उड़ान (1997)। ‘चला मुरारी हीरो बनने’ में उन्होंने न केवल निर्देशन किया बल्कि महत्वपूर्ण अभिनय भी किया। एक्ट्रेस मंजू बंसल से शादी की असरानी ने अभिनेत्री मंजू बंसल से शादी की, जिनसे उन्हें ‘आज की ताजा खबर’ और ‘नमक हराम’ फिल्मों जैसी में एक साथ काम करते समय प्यार हो गया था। ‘आज की ताजा खबर’ में असरानी ने चम्पक बूमिया और अमित देसाई का किरदार निभाया, जबकि मंजू ने केसरी देसाई की भूमिका निभाई। इस भूमिका के लिए असरानी को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट कॉमेडियन मिला। पत्नी ने आखिरी इच्छा पूरी की असरानी की आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए। दरअसल वो हंगामा नहीं चाहते थे। ऐसे में निधन के बाद पत्नी मंजू ने दिवंगत एक्टर की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए अंतिम संस्कार को शांत, निजी और केवल निकट परिवार के सदस्यों तक सीमित रखा। असरानी के निधन से हिंदी सिनेमा का एक युग खत्म हो गया। उनके अमर किरदारों और बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग को हमेशा याद रखेंगे। ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ होगी आखिरी 2 फिल्में असरानी आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्म नहीं थी। आसरानी की आखिरी दो फिल्में, ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’, हैं। ये साल 2026 में रिलीज होंगी। दो फिल्मों- ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘हैवान’ की शूटिंग इस साल शुरू हुई थी। ———————– ये खबर भी पढ़ें… अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी जल्द कर सकती हैं शादी: साल में गाना शुरू किया, UNICEF गुडविल एम्बेसडर बनीं, अमेरिकन आइडल में जज रहीं अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर कैटी पेरी आजकल अपनी रोमांटिक फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। इस वक्त वो कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को डेट कर रही हैं​​​ और ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही उनसे शादी करेंगी ऐसी चर्चा है। ट्रुडो के साथ कई फोटो में नजर आने के बाद से कैटी चर्चा में बनी हुई हैं। ट्रूडो ने साल 2023 में अपनी पत्नी सोफी से 18 साल पुरानी शादी खत्म कर ली थी। वहीं, कैटी पेरी का इसी साल एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ ब्रेकअप हुआ था। पेरी के ब्रेकअप के कुछ दिन बाद से ही उनकी ट्रूडो के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

राज्योत्सव 2025…वायुसेना की सूर्यकिरण टीम करेगी एयरशो:देश का पहला आदिवासी डिजिटल संग्रहालय शुरू होगा; लोक-संस्कृति की झलक दिखेगी, 5 दिन चलेगा जश्न

तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद:चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा; केरल, आंध्र और पुडुचेरी में भी अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *