ममता बोलीं- शाह एक दिन मोदी के मीर जाफर बनेंगे:वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव कर रहे; PM उन पर भरोसा ना करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी कि वे उन पर ज्यादा भरोसा न करें। ममता ने यह बयान दार्जलिंग के बागडोगरा और मिरिक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद कोलकाता लौटने पर दिया। उन्होंने शाह की तुलना मीर जाफर से की। CM ने ये बयान ओडिशा के कटक में 5 अक्टूबर को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिया। ममता ने कहा, ‘कटक में हालात बहुत खराब हैं। भाजपा और बजरंग दल की वजह से वहां सांप्रदायिक हिंसा हुई है। ये लोग देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैंने कई सरकारें देखी हैं, लेकिन इतनी घमंडी और तानाशाह सरकार पहले कभी नहीं देखी। उन्हें याद रखना चाहिए कि आज वे सत्ता में हैं, लेकिन कल नहीं भी हो सकते। उन्होंने कहा कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। 15 दिन में SIR कैसे हो सकती हैं? यह सब अमित शाह का काम है। वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह काम करते हैं। प्रधानमंत्री सब जानते हैं। अमित शाह पर हमेशा भरोसा मत करो, वह एक दिन तुम्हारे मीर जाफर बनेंगे। कौन था मीर जाफर मीर जाफर मुगल जनरल था, जिसे भारतीय इतिहास में विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है। 1757 की प्लासी की लड़ाई में उसने अंग्रेजों से मिलकर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला से गद्दारी की थी। मीर जाफर ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ गुप्त समझौता किया, जिससे सिराजुद्दौला की हार हुई और अंग्रेजों की भारत में सत्ता की नींव पड़ी। बाद में अंग्रेजों ने मीर जाफर को बंगाल का नवाब बना दिया था। ममता की 4 बड़ी बातें 5 अक्टूबरः ओडिशा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 25 घायल ओडिशा के कटक में 5 अक्टूबर को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान 2 गुटों में झड़प हो गई थी। इस हिंसा में 25 लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये झड़प दुर्गा पूजा विसर्जन के समय कुछ स्थानीय लोगों ने जुलूस में बज रहे तेज आवाज वाले संगीत का विरोध के बाद हुई थी। थोड़ी ही देर में छतों से पत्थर और बोतलें फेंकी जाने लगीं, जिससे कई लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें… 29 मईः ममता ने कहा था- पीएम ऐसे बात कर रहे, जैसे हर महिला के पति हों ममता बनर्जी ने 29 मई को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? हालांकि मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती, लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:बिहार में 10वीं पास के 1114 पदों पर भर्ती, तेलंगाना पुलिस में 1743 वैकेंसी; महाराष्‍ट्र में सभी स्‍कूल को-एड होंगे

आरएएस मेंस-2024 का रिजल्ट घोषित:2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 17-18 जून को हुआ था एग्जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *