पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं। ऐसे में उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए। ममता ने दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी रैली के दौरान कहा कि अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का पश्चिम बंगाल में आना आसान हो सके। मालदा में दो दिन पहले न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर ममता बनर्जी ने AIMIM और ISF को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर भी इस मामले में उकसाने का आरोप लगाया। इधर, तमिलनाडु में भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट दिया है। हालांकि इस लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम नहीं है। चुनाव से जुड़े अपडेट्स पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
