मणिपुर में हिंसा के 2 साल बाद PM का दौरा:सबसे ज्यादा प्रभावित चुराचांदपुर में रैली; कहा- शांति का रास्ता अपनाएं, मैं आपके साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर हैं। राज्य में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद यह उनका पहला दौरा है। प्रधानमंत्री मणिपुर में पहले चुराचांदपुर गए। कुकी बहुल यह इलाका हिंसा के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक था। PM ने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की नींव रखी। PM ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर की यह धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है।दुर्भाग्य से, हिंसा ने इस शानदार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। PM ने कहा- मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपने को पूरा करें। अपने बच्चों के भविष्य को सुनिश्चित करें। मैं आपको वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं। भारत सरकार आपके साथ है। मणिपुर के लोगों के साथ है। PM मोदी चुराचांदपुर में कार्यक्रम के बाद इंफाल के लिए रवाना हो गए हैं। इंफाल मैतेई बहुल इलाका है। 2023 में हिंसा के बाद, कुकी का इंफाल और मैतेई का चुराचांदपुर में आना-जाना बंद है। PM मोदी 1988 में राजीव गांधी के बाद चुराचांदपुर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। PM के मणिपुर दौरे से जुड़े हर अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

घूसखोरी रोकने के लिए अल्बानिया में AI मिनिस्टर:PM बोले- सरकारी ठेकों पर नजर रखेगी, विपक्ष ने कहा- यह पब्लिसिटी स्टंट, संविधान के खिलाफ

प्राइवेट नौकरी:Testbook में एसोसिएट सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट की वैकेंसी; इंगेजिंग कंटेंट बनाना होगा, जॉब लोकेशन नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *