मंद‍िर से चोरी करोड़ों की शिव मूर्ति लौटाएगा अमेरिका:भारत को लंदन ओलिंपिक पहुंचाने वाले हॉकी कोच माइकल नोब्‍स का निधन; करेंट अफेयर्स 31 जनवरी

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 38वें नंबर पर 29 जनवरी को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स (WIPO) ने अपनी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में भारत 38वें पायदान पर है। निधन (DEATH) 2. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच माइकल नोब्स का निधन 29 जनवरी को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हॉकी प्लेयर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कोच माइकल नोब्स का निधन हो गया। वे 72 साल के थे। 3. ट्रेड यूनियन नेता अनंत सुब्बाराव का निधन 28 जनवरी को ट्रेड यूनियन नेता एच.वी. अनंत सुब्बाराव का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। स्‍पोर्ट्स (SPORTS) 4. ओलिंपिक चैंपियन फुटबॉलर क्रिस्टल डन ने रिटायरमेंट किया 29 जनवरी को 33 वर्षीय अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टल डन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कनाडा के मंत्री टिम हॉजसन के साथ वार्ता की 30 जनवरी को रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में कनाडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन की लीडरशिप में हाई लेवल कनाडाई डेलिगेशन के साथ बैठक की। 6. अमेरिका भारत को 16वीं शताब्दी की मूर्तियां लौटाएगा अमेरिका का नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन भारत को 16वीं शताब्दी की 3 कांस्य मूर्तियां लौटाएगा। आज का इतिहास: 31 जनवरी ————————- ये खबरें भी पढ़ें… नया AADHAAR ऐप, घर बैठे परिवार का नाम-पता, नंबर बदलें: ओपन स्‍कूल शुरू करने वाले CBSE चेयरमैन कुन्नुनकल का निधन; 30 जनवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

दावा- कनाडा के दुश्मनों से मिले अमेरिकी अधिकारी:अल्बर्टा को आजाद देश बनाने की कोशिश में अलगाववादी; PM कार्नी बोले- आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं

शरद पवार बोले- NCP गुटों का विलय तय था:12 फरवरी को यह होना था, अजित की भी इच्छा थी, यह पूरी होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *