मंत्री बनने की रेस में 2 नए चेहरे…अग्रवाल-साहेब की चर्चा:सरकार और संगठन दोनों में नई नियुक्ति इसी माह; भाजपा जल्द करेगी ऐलान

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट और बीजेपी संगठन का विस्तार एक साथ हो सकता है। बीजेपी नेताओं ने इस ओर संकेत दिए हैं। आने वाले कुछ दिनों में ही इसका निर्णय हो जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मंत्रिमंडल के लिए 2 नए नामों की चर्चा हो रही है। मंत्री बनने की रेस में MLA राजेश अग्रवाल और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले सीनियर विधायक अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का नाम चल रहा था। अब देखना यह है, किसको साय संगठन में जगह मिलेगी। इस माह चलेगा नियुक्ति की सिलसिला सीएम विष्णुदेव साय सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी इस संबंध में बयान जारी कर चुके है। बताया जा रहा है इसी माह नियुक्तियों का सिलसिला चलेगा। कार्यकर्ताओं को सौगात देने वाली लिस्ट बन चुकी है, बस जारी होना बाकी है। इस समीकरण को फॉलो कर सकती है BJP अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव का नाम सामने आ रहा है। गुरु खुशवंत साहेब एससी/एसटी समुदाय से आते है। विधायक गजेंद्र यादव ओबीसी और विधायक राजेश अग्रवाल जनरल समुदाय से आते है। इन तीनों को कैबिनेट में शामिल करके बीजेपी तीन वर्ग तक पहुंच सकती है। ये MLA मंत्री पद की रेस में आगे इन पदों पर भी होगी नियुक्ति भाजपा में तीन प्रदेश मंत्री के साथ-साथ नई कार्यकारिणी की भी नियुक्त होगी। इनमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे। प्रदेश भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी के ऐलान में भी विलंब हो रहा है। दरअसल, निगम-मंडल में पार्टी के करीब 20 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। महिला मोर्चा अध्यक्ष का भी चेहरा बदलेगा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी चर्चा में है। मौजूदा अध्यक्ष शालिनी राजपूत को सरकार ने हस्तशिल्प विकास बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया है। ऐसे में अब इस पद पर किसी सक्रिय और प्रभावशाली महिला नेता को जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावनाएं बन रही हैं। भाजपा नेत्रियां भी इस पद को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं। आपसी सहमति से संगठन विस्तार का प्रयास संगठन से जुड़े जानकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार के लिए किसी प्रकार के नए फॉर्मूले पर काम नहीं हो रहा है।
केवल यह देखा जा रहा है कि कौन कार्यकर्ता संगठन के लिए कितनी ईमानदारी और समर्पण से काम कर सकता है। इसके आधार पर सीनियर नेताओं के साथ तालमेल बिठाकर संगठन विस्तार की कवायद की जा रही है। ………………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल-BJP संगठन का विस्तार जल्द:2 मंत्री समेत नई कार्यकारिणी बनेगी; 7 मोर्चा-30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री की होगी नियुक्ति छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार और बीजेपी संगठन का विस्तार एक साथ होगा। बीजेपी नेताओं ने इस ओर संकेत दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल उन्मूलन को लेकर विस्तार से चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया:5.50% पर बरकरार रखा, लोन-EMI नहीं बदलेंगे; टैरिफ अनिश्चितता के कारण फैसला

सोना ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर:इस साल अब तक ₹24,510 महंगा हुआ, ₹1.04 लाख तक जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *