भूपेश बोले- चुनाव आयोग भाजपा का बंधुआ मजदूर बन गया:बालोद में कहा- EVM गड़बड़ी की जांच नहीं होती, न्यायपालिका भी दबाव में

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को भाजपा का बंधुआ मजदूर बताया है। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली के दौरान बालोद में उन्होंने ये बात कही। भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार संपन्न बनाया और लोकतंत्र की नींव रखी, लेकिन आज उसे बचाने की जरूरत है। भूपेश बोले, न्यायपालिका भी आज दबाव में है और उसके फैसलों पर भाजपा नेता टिप्पणी करते हैं। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। यह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। बघेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। शिकायतों के बाद भी EVM में गड़बड़ी की जांच नहीं होती। पहलगाम-झीरम दोनों घटनाओं में सुरक्षा में बड़ी चूक पूर्व सीएम ने हालिया पहलगाम आतंकी हमले और 12 साल पुराने झीरम घाटी नक्सली हमले के बीच समानता बताते हुए कहा- वहां धर्म पूछकर मारा गया, यहां नाम पूछकर मारा। उन्होंने इन दोनों घटनाओं में सुरक्षा चूक की ओर इशारा करते हुए पूछा कि 12 साल बाद भी झीरम के दोषी और आज के आतंकवादी कहां हैं? निर्वाचन आयोग भाजपा की बंधुआ बन गई बघेल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा का बंधुआ मजदूर बन चुका है। उन्होंने कहा कि आयोग में सदस्यों की नियुक्ति अब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मर्जी से होती है। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें की जाती हैं, लेकिन कोई जांच नहीं होती। भूपेश ने दावा किया कि कई लोकसभा सीटों पर जितने वोटर हैं, उससे ज्यादा वोट पड़े हैं और आयोग की वेबसाइट तक इसकी पुष्टि करती है। सीजफायर पर अमेरिकी दखल शर्मनाक भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर सवाल उठाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति कौन होते हैं भारत में सीजफायर का आदेश देने वाले? उन्होंने हालिया पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर को अमेरिका के दबाव में लिया गया निर्णय बताया और इसे देश के लिए शर्मनाक करार दिया। बघेल ने कहा कि पीएम मोदी से उनके वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन वे केवल भाजपा के नहीं, पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में जब अमेरिका का राष्ट्रपति भारत को धमकी देता है और हमारे प्रधानमंत्री को अपमानित करता है, तो वे चुप क्यों रहते हैं? उन्होंने कहा कि देश की गरिमा की रक्षा हर हाल में होनी चाहिए, न कि विदेशी दबाव में फैसले लेने चाहिए। ………………………………. भूपेश के बयानों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… झीरम कांड की 12वीं बरसी:भूपेश बघेल बोले- झीरम को लेकर भाजपा का दोहरा रवैया, जिन्हें गोली लगी NIA ने उनसे पूछताछ नहीं की झीरम घाटी नक्सली हमले की 12वीं बरसी पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने शहीद हुए नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में लगभग 800 भारतीय स्‍टूडेंट्स पर संकट:टाटा, महिंद्रा, नारायण मूर्ति दे चुके हैं 450 करोड़ से ज्‍यादा का डोनेशन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज तुर्किये राष्ट्रपति से मिले:भारत के खिलाफ साथ देने के लिए शुक्रिया भी कहा; आर्मी चीफ मुनीर भी साथ गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *