भास्कर अपडेट्स:जम्मू कश्मीर के सांबा में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, दारुई इलाके में देखे गए 3 संदिग्ध लोग

जम्मू-कश्मीर के सांबा में रविवार को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। यह अभियान तीन संदिग्धों रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू किया गया है। दारुई इलाके के बेध खड़ के एक निवासी ने बताया कि उसने तीन अज्ञात लोगों को देखा। उनमें से एक के पास एक भारी बैगपैक था और वे अंधेरे की आड़ में एक सूखे नाले के किनारे-किनारे आगे बढ़ रहे थे। हालांकि उनके पास कोई हथियार दिखाई नहीं दिया, फिर भी उन्हें आतंकवादी होने का संदेह था। इसलिए, स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद से, इन संदिग्धों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि गांव और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है, लेकिन अब तक संदिग्ध लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात हाईकोर्ट की फैसलों में AI के इस्तेमाल पर रोक, कहा- AI में भ्रम, पक्षपात का खतरा, जज खुद जिम्मेदार होगा गुजरात हाई कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर सख्त पॉलिसी लागू करते हुए स्पष्ट किया है कि अब फैसले केवल मानवीय विवेक और तर्क से ही होंगे। कोर्ट ने फैसला लिखने, कानून की व्याख्या, सबूतों के विश्लेषण, सजा-जमानत तय करने और अंतिम आदेश देने में एआई के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कोर्ट ने चेताया कि AI में ‘हैलुसिनेशन’, पक्षपात और गोपनीयता उल्लंघन जैसे गंभीर जोखिम हैं, जो न्यायिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकते हैं। यह पॉलिसी हाईकोर्ट से जिला कोर्ट तक सभी न्यायिक अधिकारियों पर लागू होगी और हर जज अपने फैसले के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। लेह में मिशन मित्रा जांचेगा गगनयात्रियों की क्षमता इसरो ने गगनयान के यात्रियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता परखने के लिए लद्दाख में ‘मिशन मित्रा’ शुरू किया है। यह अध्ययन लेह में 3,500 मीटर ऊंचाई पर 9 अप्रैल तक किया जाएगा। तमिलनाडु के कुन्नूर में मिनी बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 से ज्यादा लोग घायल तमिलनाडु के कुन्नूर में एक मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस नामक्कल से आ रही थी। इसमें सवार सभी लोग पर्यटक थे। दिल्ली के एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, शरीर पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के अंदर दो लोगों के शव मिले। मरने वालों की पहचान देवेंद्र कुमार और अमित के रुप में की गई है। वे दोनों भाई हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच है। शुरुआती जांच में शवों पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

ब्वॉयफ्रेंड से विवाद के बाद 95% जली मिली नाबालिग गर्लफ्रेंड,मौत:किश्त पर खरीदे मोबाइल छीनने पर झगड़ा, पेट्रोल खरीदा, सुसाइड की दी थी धमकी

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:बच्चे से गलत हरकत, पार्षदों को कुत्ता कहा, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद जली छात्रा, हाथियों का झूंड,VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *