अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकम्प, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली NCR में भी झटके महसूस हुए

अफगानिस्तान में शनिवार दोपहर रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता का भूकम्प आया। भूकम्प का केंद्र अफगानिस्तान में था, लेकिन इसके झटके भारत के जम्मू-कश्मीर और दिल्ली NCR में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकम्प दोपहर 12:17 बजे दर्ज किया गया। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन स्थिति सामान्य रही। प्रशासन की ओर से निगरानी जारी है। भूकम्प का असर सीमावर्ती इलाकों में ज्यादा देखा गया। आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हैं और अफगानिस्तान में नुकसान का आकलन जारी है। अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… उड़ीसा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक लगातार 9वीं बार बीजेडी के अध्यक्ष चुने गए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (BJD) के संस्थापक नवीन पटनायक को लगातार नौवीं बार पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी की राज्य परिषद की बैठक आज संखा भवन में आयोजित की गई, जहां सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगी। नवीन पटनायक 1997 से पार्टी की कमान संभाल रहे हैं और उनके नेतृत्व में बीजेडी ने राज्य में कई चुनाव जीते हैं। पार्टी नेताओं ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को पार्टी की मजबूती का आधार बताया है। कर्नाटक के बिदादी में गैंगस्टर मुथप्पा राय के बेटे पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती कर्नाटक के बिदादी में अज्ञात हमलावरों ने दिवंगत अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर फायरिंग कर दी। घटना शुक्रवार देर रात 1 से 1:30 बजे के बीच की है, जब रिकी अपनी कार से बेंगलुरु जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने गाड़ी पर गोली चला दी। गोली ड्राइवर सीट से होते हुए पीछे बैठे रिकी राय और ड्राइवर दोनों को लगी। उन्हें गंभीर हालत में मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिकी राय के साथ उनका गनमैन भी मौजूद था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। असम पुलिस ने 71 करोड़ रुपए की 2.70 लाख याबा टैबलेट और 520 ग्राम हेरोइन जब्त की, 2 लोग गिरफ्तार असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने शुक्रवार शाम को दो अलग-अलग अभियानों में 71 करोड़ रुपए की 2.70 लाख याबा टैबलेट और 520 ग्राम हेरोइन जब्त की है। STFके प्रमुख डॉ पार्थ सारथी महंत के अनुसार पड़ोसी राज्य से ड्रग्स आने की सूचना मिली थी। ड्राइवर ने गाड़ी के फुटबोर्ड के नीचे ड्रग्स को 20 साबुन के डिब्बों में हेरोइन छिपा कर रखा था। चालक की पहचान नजरुल हुसैन उर्फ ​​अली हुसैन (22) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। एक अलग अभियान में, एसटीएफ ने एक अन्य सूचना पर एक ट्रक को रोका, जिस पर से 2.70 लाख याबा टैबलेट बरामद किए गए। चालक नूर इस्लाम (34) को गिरफ्तार कर लिया गया है। याबा टैबलेट का की कीमत 67 करोड़ रुपए है। दिल्ली के शाहदरा में 67 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई के बाद मौत, चार आरोपी गिरफ्तार दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार दोपहर 67 वर्षीय सतीश चंद्र गुप्ता की कुछ लोगों ने घर के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें 4-5 लोग उन्हें घेरते नजर आ रहे हैं। सतीश हाल ही में बायपास सर्जरी के बाद डॉक्टर से मिलने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने उनसे पैसे मांगे, इनकार करने पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में उनकी पत्नी विमला और बेटा विशाल भी घायल हो गए। विमला की बांह टूट गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी राजीव कुमार जैन पहले भी एक लाख रुपए की मांग कर चुका था और जेल भी जा चुका है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरी, 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक 4 मंजिला इमारत गिर गई। हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुंची हैं और बचाव कार्य जारी है। मलबे में 15 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।

More From Author

TSVS के 2 स्टूडेंट्स का 15 इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज में सिलेक्शन:द संस्कार वैली स्कूल के शुभ-ईशना जाएंगे हावर्ड और स्टैनफोर्ड, भारत लौटकर करेंगे काम

इस हफ्ते सोना ₹1,557 चढ़ा, चांदी ₹2,222 महंगी हुई:इस साल 25% महंगा हो चुका है सोना, आखिर तक ₹1.10 लाख पार कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *