भारत Vs पाकिस्तान विमेंस वर्ल्ड कप मैच:IND ने पहला विकेट गंवाया, स्मृति मंधाना 23 रन बनाकर आउट; स्कोर 63/1

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमों का मुकाबला हो रहा है। कोलंबो में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत ने 14 ओवर में एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। प्रतिका रावल और हरलीन देओल क्रीज पर हैं। स्मृति मंधाना 23 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें फातिमा सना ने LBW कर दिया। टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले मेंस एशिया कप में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इससे टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा था। लगातार चौथे संडे को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हो रही है। इससे पहले 28 सितंबर, 21 सितंबर और 14 सितंबर को मेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच खेले गए हैं। तीनों ही मौकों पर भारत ने जीत हासिल की। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी। पाकिस्तान: फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग और सादिया इकबाल, सदफ शमास।

More From Author

कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर एक्शन की तैयारी:फैक्ट्री तमिलनाडु में; MP में 16 बच्चों की मौत, 11 की पुष्टि, तीन राज्यों में दवाई बैन

शेयर बाजार के लिए 9 अक्टूबर अहम:दूसरी तिमाही नतीजों से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल; जानें किस दिशा में जाएगा बाजार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *