सिडनी में रोहित-कोहली शो देखने के बाद क्रिकेट फैंस की नजरें कैनबरा टी-20 पर टिकी हैं। यहां के मनुका ओवल स्टेडियम में आज वर्ल्ड चैंपियन भारत का सामना नंबर-2 रैंक ऑस्ट्रेलिया से होगा। मुकाबला दोपहर 1.45 पर शुरू होना है। टीम इंडिया सितंबर में एशिया कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई। अब पांच टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। एशिया कप की तरह इस बार भी सूर्यकुमार यादव ही भारत की कमान संभालेंगे। वहीं मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम इंडिया को 3 वनडे की सीरीज में 1-2 की हार झेलनी पड़ी, टीम ने सिडनी वनडे 9 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह/नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह। ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, शॉन एबॉट/जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।
