भारत-PAK मैच, दिल्ली–मुंबई से कोलंबो फ्लाइट 5 गुना महंगी हुई:AI कंटेंट पर 20 फरवरी से लेबल लगाना जरूरी; चांदी ₹5,435 बढ़ी, ₹2.59 लाख/किलो पहुंची

कल की बड़ी खबर हवाई किराए से जुड़ी रही। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। अगर आप इस मैच को देखने के लिए 14 और 15 फरवरी को फ्लाइट से कोलंबो जाना चाहते हैं, तो आपको 5 गुना तक किराया चुकाना पड़ेगा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. AI कंटेंट पर 20 फरवरी से लेबल लगाना जरूरी: डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (ट्विटर), यू-ट्यूब, स्नैपचैट और फेसबुक को अब अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंटेंट पर लेबल लगाना होगा। इसके साथ ही डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश जारी किया है। इसमें IT रूल्स 2021 में बदलाव किया गया है। बदले हुए नियम 20 फरवरी से लागू होंगे। इसका ड्राफ्ट सरकार ने 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत-PAK मैच, दिल्ली–मुंबई से कोलंबो फ्लाइट 5 गुना महंगी हुई: ₹1.45 लाख तक खर्च करने होंगे, होटल का किराया ₹1.13 लाख तक पहुंचा भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। अगर आप इस मैच को देखने के लिए 14 और 15 फरवरी को फ्लाइट से कोलंबो जाना चाहते हैं, तो आपको 5 गुना तक किराया चुकाना पड़ेगा। मेकमायट्रिप की वेबसाइट पर मंगलवार (10 फरवरी) को 14 और 15 फरवरी को दिल्ली-मुंबई से कोलंबो फ्लाइट का किराया एक पैसेंजर के लिए ₹1.45 लाख तक दिखा रहा है। आम दिनों में कोलंबो की डायरेक्ट फ्लाइट का किराया 30 हजार रुपए के आस-पास तक रहता है। वहीं कोलंबो में बड़े होटलों का किराया भी ₹1.14 लाख तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी आज ₹5,435 बढ़ी, कीमत ₹2.59 लाख प्रति किलो:दो दिन में ₹14,141 महंगी; सोना ₹1,379 बढ़कर ₹1.56 लाख पर पहुंचा चांदी-सोने के दाम में आज 10 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 10 फरवरी को एक किलो चांदी की कीमत 5,435 रुपए बढ़कर 2,59,100 रुपए किलो पर पहुंच गई है। चांदी दो दिन में ₹14,141 महंगी हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,44,929 रुपए किलो थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,379 रुपए बढ़कर 1,56,255 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को ये 1,54,876 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ₹10 लाख तक कैश ट्रांजैक्शन पर पैन जरूरी नहीं:होटल बिल की लिमिट भी ₹1 लाख; 1 अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025′ के ड्राफ्ट नियमों में पैन कार्ड की अनिवार्यता से जुड़े बदलाव किए गए हैं। इसका मकसद छोटे ट्रांजेक्शन पर कागजी कार्रवाई कम करना है। प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, अब एक फाइनेंशियल ईयर में ₹10 लाख या उससे ज्यादा कैश जमा करने या निकालने पर ही पैन नंबर देना अनिवार्य होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इलॉन मस्क का अब चांद पर शहर बसाने का प्लान:बोले- वहां पहुंचना आसान; मंगल ग्रह पर शहर बसाने में 20 साल से ज्यादा लगेंगे स्पेसएक्स के फाउंडर इलॉन मस्क अब चांद पर शहर बसाएंगे। उन्होंने अपना फोकस मंगल ग्रह से चांद पर शिफ्ट कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां इंसानों को भेजना मंगल के मुकाबले आसान है। आज 9 फरवरी को मस्क ने X पर इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

भूपेश समेत 3 कांग्रेसियों पर 500 करोड़ का मानहानि केस:12000 बीघा जमीन कब्जा करने के आरोप पर भड़के CM हिमंता, बोले- सबूत पेश करें

बांग्लादेश चुनाव सीरीज पार्ट-3:बांग्लादेश में 35 साल तक शेख हसीना और खालिदा जिया की जंग, नाम पड़ा- बैटल्स ऑफ बेगम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *