भारत-PAK के बीच आज DGMO की बातचीत नहीं:सेना बोली- ऑपरेशन शुरू होने के बाद पाकिस्तान को चेताया था; राहुल का आरोप-पहले जानकारी दी

भारत-पाकिस्तान के बीच आज DGMO स्तर की बातचीत नहीं होगी। DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बताया कि 12 मई को दोनों देशों की बातचीत में जो सीजफायर पर सहमति बनी थी, उसकी कोई आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। इधर, DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने राहुल गांधी के विदेश मंत्री पर लगाए आरोपों पर कहा कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हम आतंक के अड्डों पर हमला करेंगे। पाकिस्तान ने बातचीत से इनकार कर दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। विदेश मंत्रालय ने भी राहुल के आरोपों पर सफाई दी और कहा- विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने ऑपरेशन शुरू होने के बाद की बात की थी, न कि पहले की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा था, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।’ भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

मेक्सिकन नेवी का जहाज न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया, VIDEO:19 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर; जहाज पर 200 से ज्यादा लोग सवार थे

करोड़पति बनाएगा PPF में निवेश का 15+5+5 फॉर्मूला:ब्याज से हर महीने 61,000 रुपए की कमाई भी होगी, यहां समझें इसका पूरा गणित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *