भारत से 6 दिन में 786 लोग पाकिस्तान भेजे गए:इनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल; मेडिकल वीजा की वैधता भी खत्म हुई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था। 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की शाम 5 बजे तक अटारी-वाघा बॉर्डर के से 786 पाकिस्तानी वापस लौटे। PTI के मुताबिक 28 अप्रैल तक एक हजार से ज्यादा भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे हैं। शाम 5 बजे के बाद आए लोगों को वापस लौटाया गया। वे बॉर्डर क्रॉस नहीं कर सके। 29 अप्रैल को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा की वैधता भी खत्म हुई। केंद्र सरकार ने 27 अप्रैल को आदेश जारी कर रहा था कि डेडलाइन में भारत नहीं छोड़ने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा। उन्हें तीन साल जेल या तीन लाख रुपए जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है। भारत सरकार ने 25 अप्रैल को पाकिस्तानी नागरिकों के देश से जाने के आदेश को लेकर नोटिस जारी किया था। इसमें लॉन्ग टर्म, डिप्लोमैट्स और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी तरह के वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए थे। 14 कैटेगरी के वीजा रद्द किए गए
इससे पहले भारत सरकार ने 23 अप्रैल को बताया था कि पाकिस्तानी नागरिकों 14 कैटेगरी में दिए गए वीजा रद्द किए गए हैं। 12 कैटेगरीज के वीजाधारकों को 25 अप्रैल, SAARC वीजाधारकों को 26 अप्रैल और मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया था। बाद में 12 कैटेगरीज के वीजा होल्डर्स के लिए भारत छोड़ने की समयसीमा बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दी गई थी। इसके अलावा पाकिस्तान हाई कमीशन के डिफेंस, नेवी और एयरफोर्स के डिप्लोमैट्स को ‘अन वॉन्टेड पर्सन’ घोषित किया गया है। इन्हें 30 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। जानिए, वीजा की 14 कैटेगरी… गुजरात में 6500 से ज्यादा हिरासत में, बांग्लादेशी होने का शक
जरात में अबतक 1700 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में लिए जा चुके हैं। वहीं, करीब 6500 को बांग्लादेशी होने के शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी भाई-बहन को हिरासत में लिया गया है। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था, लेकिन फर्जी वोटर कार्ड बनवाया था। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। राजस्थान के बाड़मेर में 26 अप्रैल को एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार की 6 महिलाएं, 5 बच्चे और 7 पुरुष DM ऑफिस पहुंचकर वापस पाकिस्तान न भेजने की गुहार लगाई। परिवार ने कहा कि हमारा 45 दिन का वीजा है, लेकिन हम वापस नहीं लौटना चाहते। हमारे पास जो कुछ था, उसे वहां देकर यहां आए हैं। हमें वापस मत भेजिए। बच्चे भी अब यही रहना चाहते हैं। ……………………….. मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तानियों का वीजा आज खत्म, भारत नहीं छोड़ा तो क्या होगा; सीमा हैदर जैसों का क्या होगा पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए आज यानी 27 अप्रैल की डेडलाइन रखी गई है। डेडलाइन के बाद भी भारत में बचे पाकिस्तानियों का क्या होगा और सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार। पूरी खबर पढ़ें… वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी, 5 कहानियां; बच्चों से बिछड़ते हुए रोईं सना, तो मिली राहत भारत सरकार के फैसले से देशभर में कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपनों से बिछड़ने का दर्द ऐसा कि एक मां को अपने 3 साल के बच्चे को पाकिस्तान भेजना पड़ा। वहीं 35 साल से भारत में रहने वाली एक महिला को अब अपने परिवार बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

अमेरिका का 500 करोड़ का विमान लाल सागर में गिरा:एयरक्राफ्ट कैरियर से फिसला सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट

प्राइवेट नौकरी:Kotak Mahindra Bank में रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी; फ्रेशर्स को मौका, जॉब लोकेशन यूपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *