भारत-यूरोपियन यूनियन में ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब सस्ती होगी; मोदी बोले- दुनिया में इसकी चर्चा

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान हो गया है। भारत और यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा। इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। PTI के मुताबिक यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भारत और EU के बीच FTA पर सहमति बन गई है। दुनियाभर में इसकी चर्चा मदर ऑफ आल डील के नाम से हो रही है। EU लीडर्स के भारत दौरे की तस्वीरें… भारत और EU ट्रेड डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

देशभर में UGC के नए नियमों का विरोध:दिल्ली हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ी, यूपी में सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजीं; कुमार विश्वास बोले- मैं अभागा सवर्ण

5 डे-वर्किंग की मांग…25000 बैंककर्मियों की हड़ताल:छत्तीसगढ़ में 2500 बैंक शाखाओं में लटके ताले, बैंकिंग सेवाएं ठप, खाताधारक बोले- 4 दिन से परेशान हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *