भारत ने PAK अफसर को कहा-24 घंटे में देश छोड़ें:सरकार बोली- पद के अनुरूप काम नहीं कर रहे थे; 8 दिन में दूसरा मामला

भारत ने बुधवार शाम को पाकिस्तान हाई कमीशन के एक और अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। भारत की तरफ से 8 दिन में दूसरी बार ऐसी कार्रवाई की गई। इससे पहले 13 मई को एक अफसर को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर भारत से जाने को कहा था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह अफसर अपने पद के अनुरूप काम नहीं कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, निष्कासित अफसर पर भारत के खिलाफ जासूसी जैसे गंभीर आरोप हैं। ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ किसी भी विदेशी राजनयिक को अवांछनीय घोषित करने की वह स्थिति होती है, जिसमें उसे देश से तुरंत चले जाने को कहा जाता है। यह कूटनीतिक स्तर पर बेहद सख्त और गंभीर प्रतिक्रिया मानी जाती है। वहीं, BSF के DIG एस.एस. मंड ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिला जवानों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभाला था। भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बलौदाबाजार में वन विभाग की कार्रवाई:नवागांव के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खुदाई कर रही JCB जब्त, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

कुलदीप यादव ने मुकेश कुमार पर दिखाया गुस्सा:रोहित से भी छूटा आसान कैच; सूर्या-नमन ने आखिरी 12 गेंदों में 48 रन बनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *