भारत ने टी-20 स्टाइल में जीता कानपुर टेस्ट:2 दिन में मैच पलटा; 34.3 ओवर में 285 रन बनाए, बांग्लादेश को 2 बार ऑलआउट किया

भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। बारिश से प्रभावित मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच और अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। लंच से पहले भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट किया। बांग्लादेश ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी। सोमवार को भारत ने पहली पारी 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा था। बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे। ऐसे में मैच लगभग ड्रॉ माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी 2 दिन में पूरी तस्वीर पलट दी। भारत-बांग्लादेश मैच का स्कोरकार्ड मैच से जुड़े रोचक फैक्ट सीरीज के हीरो 1. जायसवाल टॉप स्कोरर रहे
यशस्वी जायसवाल सीरीज के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने दोनों पारियों में फिफ्टी जमाई। जायसवाल ने सीरीज में 47.25 के एवरेज से 189 रन बनाए। 2. बुमराह-अश्विन टॉप विकेट टेकर
जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन सीरीज के टॉप-2 विकेट टेकर्स में शामिल रहे। दोनों ने 11-11 विकेट चटकाए। भारत के नाम रहा आखिरी दिन का खेल
मुकाबले के आखिरी दिन भारत का दबदबा रहा। बांग्लादेश ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की, लेकिन टीम ने लंच से पहले 120 रन बनाने में आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। ओपनर शादमान इस्लाम (50 रन) और मुश्फिकुर रहीम (37 रन) ने थोड़ा जुझारूपन दिखाया, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। कानपुर की पिच में दिन की शुरुआत से टर्न देखने को मिला। इसका भारतीय स्पिनर्स ने बखूबी फायदा उठाया। रविचंद्रन अश्विन ने मोमिनुल हक को आउट करके टीम को दिन का पहला विकेट दिलाया। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 6 विकेट चटकाए। विकेट टेकर्स की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी 3 विकेट लिए। एक विकेट आकाश दीप को मिला। कानपुर से लाइव अपडेट- आखिरी दिन सुरक्षा बढ़ी, ATS कमांडो तैनात प्लेइंग-11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह। बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद।

More From Author

ईरान ने इजराइल पर 180 से ज्यादा मिसाइल दागीं:बोला- नसरल्लाह की शहादत का पहला बदला, इजराइल ने नागरिकों को बम शेल्टर में जाने को कहा

करेंट अफेयर्स 1 अक्टूबर:पीएम मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की; आरती सरीन AFMS की पहली महिला DG बनीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *