हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फैमिली टॉप पर हैं। उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए हैं। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आज यानी 1 अक्टूबर को M3M हुरुन रिच लिस्ट 2025 जारी की है। इस बार लिस्ट में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी अमीरों की कुल नेटवर्थ 167 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत की GDP का लगभग आधा है।
22 साल के कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के अमीर M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में सबसे कम उम्र के 22 साल के कैवल्य वोहरा हैं, जो जेप्टो के को-फाउंडर हैं। वो अपने पार्टनर 23 साल के आदित पालिचा के साथ 5.9 बिलियन डॉलर की क्विक कॉमर्स स्टार्टअप चलाते हैं, जो लिस्ट में दूसरे सबसे कम उम्र के शख्स हैं। महज 22 साल की उम्र में वोहरा ने ₹4,480 करोड़ की व्यक्तिगत संपत्ति बनाई है, जबकि इस लिस्ट में औसत उम्र 65 साल है।
पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग इस लिस्ट में शामिल इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस लिस्ट में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116). 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 2012 में पहली बार जारी हुई थी लिस्ट M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट इन दोनों का जॉइंट वेंचर है, जो 2012 से चल रहा है। ये भारत के सबसे अमीर लोगों की एनुअल लिस्ट जारी करता है, जिनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा हो।
