भारत के साथ बातचीत को तैयार PAK पीएम:शरीफ ने ब्रिटिश हाईकमिश्नर से यह बात कही; भारत कह चुका- सिर्फ PoK पर बात करेंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सभी विवादित मुद्दों पर “सार्थक बातचीत” के लिए तैयार है। उन्होंने यह बयान ब्रिटिश हाई कमिश्नर जेन मैरियट के साथ बातचीत में दिया। शरीफ ने ब्रिटेन की उस भूमिका की भी सराहना की, जिसमें उसने भारत-पाक तनाव को कम करने में मदद की थी। हालांकि, भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और आतंकवाद के मुद्दे पर बात करेगा। दो महीने पहले भी बातचीत का प्रस्ताव दिया था यह पहली बार नहीं है जब शरीफ ने भारत के साथ बातचीत का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले मई में शरीफ ने ईरान दौरे पर भी कहा था कि पाकिस्तान शांति चाहता है और इसके लिए भारत से बातचीत को तैयार है। हम कश्मीर समेत अपने सभी मुद्दों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव के मुताबिक हल करेंगे। हम अपने पड़ोसी के साथ सिंधु नदी से जुड़े मुद्दों पर शांति से बात करने के लिए तैयार हैं। हम व्यापार को बढ़ावा देने और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भी बात करने को तैयार हैं, बशर्ते वे (भारत) गंभीर हों। पाकिस्तान-ब्रिटेन संबंधों पर चर्चा की शरीफ और मैरियट ने दक्षिण एशिया और मिडिल ईस्ट के हालात और पाकिस्तान-ब्रिटेन संबंधों पर चर्चा की। शरीफ ब्रिटेन के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की उड़ानों को फिर से इंग्लैंड शुरू करने की इजाजत दी गई। शरीफ ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स थर्ड और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के लिए शुभकामनाएं दीं और साल के आखिर में ब्रिटिश लीडरशिप से मुलाकात की उम्मीद जताई।
यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

More From Author

इमरजेंसी ट्रेन-टिकट के लिए एक दिन पहले करना होगा आवेदन:रेलवे ने इमरजेंसी कोटा के नियम बदले; आज से लागू हुआ नियम

सौम्या-सूर्यकांत कर सकेंगे अपनी संपत्ति का इस्तेमाल:कोयला घोटाला केस में हाईकोर्ट बोला- अटैच प्रॉपर्टी पर ED का अधिकार नहीं, 10 याचिकाएं खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *