भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वां टेस्ट- कंगारुओं का चौथा विकेट गिरा:सिराज ने उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा, 100वां विकेट लिया; टारगेट- 162

भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का टारगेट दिया है। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड क्रीज पर हैं। उस्मान ख्वाजा (41 रन) को मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। उन्होंने 100वां टेस्ट विकेट लिया। स्टीव स्मिथ (4 रन), मार्नस लाबुशेन (6 रन) और सैम कोंस्टास (22 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। सिडनी में रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने सुबह 141/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। टीम ने 16 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट गंवा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि कप्तान जसप्रीत बुमराह शून्य, मोहम्मद सिराज (4 रन) को स्कॉट बोलैंड ने आउट किया। उन्होंने पारी में 6 विकेट झटके। पैट कमिंस ने वॉशिंगटन सुंदर (12 रन) और रवींद्र जडेजा (13 रन) के विकेट लिए। शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी में 4 रन की बढ़त मिली थी। सीरीज में 2-1 से आगे ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट की सीरीज 22 नवंबर से खेली जा रही है। टीम इंडिया ने पर्थ में पहला मैच जीता था, उसके बाद से टीम को जीत नहीं मिली। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा और चौथा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। ब्रिस्बेन में तीसरा मुकाबला ड्रॉ रहा था। भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टेस्ट का स्कोरबोर्ड सिडनी टेस्ट के लिए दोनों टीमें भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।

More From Author

मोदी आज ₹12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे:साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग…बलरामपुर सबसे ठंडा:31°C के साथ दंतेवाड़ा सबसे गर्म, प्रदेश में अगले 3 दिन कम रहेगा ठंड का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *