भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट-दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में:भारत 176 रन से आगे, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1; खेल सुबह 5 बजे शुरू होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल आज सुबह 5 बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को भारत पहली पारी में 185 रन ही बना सका। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 9 रन पर एक विकेट गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा का विकेट खो दिया, वह 2 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। सैम कोंस्टास 7 रन बनाकर नॉटआउट रहे। 5 टेस्ट की सीरीज में होम टीम फिलहाल 2-1 से आगे है। भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टेस्ट का स्कोरबोर्ड सिडनी टेस्ट के लिए दोनों टीमें भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।

More From Author

बिलासपुर में छात्राओं के सामने नग्न हुआ..विरोध करने पर पीटा:सीने पर लात मारी, अधेड़ की गंदी हरकतों से दहशत; चौकी-प्रभारी ने नहीं की कार्रवाई

मैथ्‍स में हाथ ढीला है, कोर्स पूरा नहीं हुआ:CBSE बोर्ड एग्‍जाम्‍स में 2 हफ्ते बाकी; जानें कैसे पूरा होगा रिवीजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *