भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM आवास पर पार्टी नेताओं संग अहम बैठक की। सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा हो सकती है। बैठक में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई है। अगले दो-तीन दिनों में करीब आधा दर्जन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद कभी भी शुरू हो सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में होना था लेकिन अप्रैल आधा बीत जाने के बाद भी नहीं हो सका है। जेपी नड्डा जनवरी, 2020 से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। पार्टी संविधान के मुताबिक उनका कार्यकाल जनवरी, 2023 में खत्म हो गया, लेकिन लोकसभा चुनाव समेत कई बड़े चुनावों के मद्देनजर उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया। चुनाव में देरी की 3 वजह… राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 8 दावेदार नए बीजेपी अध्यक्ष के सामने होंगे 12 अहम चुनाव पार्टी के नियम के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। एक व्यक्ति 2 बार से अधिक पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता। ऐसे में अब पार्टी के नए अध्यक्ष को 12 अहम चुनाव अपने कार्यकाल में कराने होंगे। ———————————————– मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… BJP को इस महीने मिलेगा नया मुखिया,रेस में 3 दिग्गज; राजनीति बदलने वाले अध्यक्षों के किस्से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के आखिरी कुछ दिन बचे हैं। इस महीने BJP की कमान नए हाथों में जा सकती है। फिलहाल प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके ठीक बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
