भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मंथन तेज:100 से ज्यादा सीनियर नेताओं से चर्चा; बिहार चुनाव से पहले बदलेगी पार्टी की लीडरशिप

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होने की उम्मीद है। भाजपा चाहती है कि चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाए। मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पहले ही दो बार विस्तार मिल चुका है। अब जल्द नया चेहरा लाने की तैयारी है। NDTV की खबर के मुताबिक, अध्यक्ष के चयन में इतनी देरी 3 कारणों से चलते हुई है। पहला RSS और भाजपा नेताओं ने अब तक 100 से ज्यादा सीनियर लीडर्स से राय ली है। इनमें पूर्व अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और संवैधानिक पदों पर रहे नेता शामिल हैं। दूसरा हाल ही में जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होना है। भाजपा चाहती है कि उसके उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को बड़ी जीत मिले। इसी वजह से पूरा फोकस फिलहाल इस चुनाव पर है। पार्टी संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है जब कम से कम 19 राज्य इकाइयों में निर्वाचित अध्यक्ष हों। अभी यूपी, गुजरात, कर्नाटक समेत 7 राज्यों में चुनाव अध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है। बिहार में बड़ी जीत चाह रही भाजपा सोर्स के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत चाह रही है। पार्टी चाहती है कि नया अध्यक्ष बिहार चुनाव से पहले संगठन को मजबूती दे। कार्यकर्ताओं में असंतोष दूर करने पार्टी का नया फॉर्मूला पार्टी कार्यकर्ताओं में यह नाराजगी रही है कि दूसरे दलों से आए नेताओं को बड़े पद मिल रहे हैं, जबकि पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। इसके लिए इसके चलते पार्टी का नया फॉर्मूला निकाला है, जिसके तहत मंडल अध्यक्ष 40 साल से कम उम्र का होगा, जिला और राज्य अध्यक्ष वही बनेगा, जो कम से कम 10 साल से पार्टी का सक्रिय सदस्य हो। भाजपा अध्यक्ष बनने के 8 महिला-पुरुष दावेदार भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी का संविधान
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए एक तय नियम और प्रक्रिया है। इन्ही नियमों को पूरा करने में हुई देरी के चलते अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका है। नए बीजेपी अध्यक्ष के सामने होंगे 12 अहम चुनाव
पार्टी के नियम के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। एक व्यक्ति 2 बार से अधिक पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता। ऐसे में अब पार्टी के नए अध्यक्ष को 12 अहम चुनाव अपने कार्यकाल में कराने होंगे। …………………………. भाजपा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- घुसपैठियों रोजगार छीन रहे, भारत में रहने नहीं देंगे; विकसित देशों में इनके खिलाफ मुहिम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अगस्त को कोलकाता दौरे पर कहा- भारत सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया है। TMC, कांग्रेस समेत INDI अलायंस सत्ता के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है। विकसित देशों में घुसपैठियों के खिलाफ मुहिम चल रही है। भारत भी घुसपैठियों को ज्यादा नहीं सह सकता है। आपका एक वोट बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

टिकटॉक वेबसाइट भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक:होमपेज तक एक्सेस, शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस और शीन भी शुरू; इन पर 2020 से बैन था

दुर्ग में म्यूअल अकाउंट से साइबर ठगी का खुलासा:बैंक खाते से 1.19 लाख की धोखाधड़ी, दो युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *