भाजपा बोली- राहुल चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट लगते हैं:उनकी बातों से सेना का अपमान; राहुल बोले थे- ट्रम्प के फोन से नरेंदर सरेंडर हो गए

पीएम मोदी के लिए सरेंडर शब्द का इस्तेमाल करने पर राहुल गांधी की आलोचना हो रही है। भाजपा ने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता की ऐसी भाषा देश और सेना का अपमान है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह के सवाल राहुल गांधी बार-बार पूछ रहे हैं, मुझे पूरा संदेह है कि वे चीन या पाकिस्तान के पेड एजेंट लगते हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी पर बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए। संबित बोले- कोई सभ्य नेता सरेंडर शब्द का इस्तेमाल नहीं करता
संबित पात्रा ने आगे कहा कि कोई भी ‘सभ्य राजनेता’ या विपक्ष का नेता अपने देश के बारे में बात करते समय ‘सरेंडर’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं करेगा। अगर कोई नेता इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कर रहा है तो वह राजनीति लायक नहीं है। पात्रा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का “बदला” ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया गया था, जिसमें पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी लॉन्चपैड और 11 एयरबेस नष्ट किए गए थे। इसके बावजूद, राहुल गांधी ने भारत जैसे देश के लिए सरेंडर शब्द का इस्तेमाल किया और ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, हमारा देश कभी आतंक के सामने सरेंडर नहीं करता। अब पढ़िए राहुल ने संबोधन में क्या-क्या कहा था… राहुल बोले- भाजपा-आरएसएस संविधान खत्म करना चाहती है
राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है, हमारा संविधान है। दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस है, जो इसको मानती नहीं है। इसको खत्म करना चाहती है। हिंदुस्तान की सारी संस्थाओं को उन्होंने पकड़ लिया है। हर संस्था में उन्होंने अपने लोग डाले हैं। धीरे-धीरे वो देश का गला घोंट रहे हैं। तो पहली लड़ाई संविधान की है। राहुल ने कहा- अडाणी और अंबानी चीन का माल भारत में बेच रहे राहुल ने कहा- देश का पूरा धन चुनिंदा लोगों के हाथ में सौंपा जा रहा है। चारों तरफ बस दो-तीन लोग दिखते हैं, जैसे इनके अलावा देश में कोई और बिजनेसमैन हैं ही नहीं। अमेरिका में अडाणी पर केस चल रहा है, लेकिन हिंदुस्तान में ये कुछ भी कर सकते हैं, क्योंकि ये नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। यानी देश के 90% लोगों को परे करके सारा पैसा चुने हुए लोगों को सौंपा जा रहा है। अडाणी-अंबानी चीन का माल भारत में बेचते हैं, खुद कमाई करते हैं और रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है, जबकि यहां के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है। इस देश के युवा को रोजगार नहीं मिल रहा है और इसे छिपाया नहीं जा सकता है। जातिगत जनगणना से पता चल जाएगा कि किसको फायदा मिल रहा है और किसके साथ अन्याय हो रहा है। ये खबर भी पढ़ें… राहुल के विदेश मंत्री जयशंकर से 3 सवाल: बोले- भारत की विदेश नीति ध्वस्त, पाकिस्तान की निंदा में हमारे साथ कोई देश क्यों नहीं आया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से 3 सवाल पूछे। राहुल ने लिखा- क्या JJ (जयशंकर जी) बताएंगे..भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अनुष्का को गले लगाकर रोए विराट:14 साल के वैभव ने धोनी के पैर छुए, रियान के लगातार 6 सिक्स; 30 PHOTOS में IPL 2025

जमीन और SECL नॉमिनी विवाद में युवक की हत्या:जांजगीर-चांपा में सौतेली मां, पिता और भाइयों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *