पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के कोलकाता पहुंचने पर BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, ओवैसी लंबे समय से बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। कई पार्टियां दूसरी जगहों पर सफल हुई हैं, लेकिन बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते। उन्हें काम करना होगा, लड़ना होगा, और फिर बंगाल उन्हें स्वीकार करेगा। दरअसल ओवैसी की पार्टी ने बंगाल में पूर्व टीएमसी नेता हुमांयु कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन किया है। उधर असम की 124 विधानसभा सीटों के लिए 776 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर वैलिड पाए गए। असम के जॉइंट चीफ इलेक्शन ऑफिसर के मुताबिक, बची हुई दो सीटों, बारपेटा (SC) और ढेकियाजुल के लिए पेपर्स की जांच बुधवार को पूरी हो जाएगी। पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
