भाई-बहन की हत्या का शक, कुएं में मिले शव:बच्ची के मुंह-गले पर रुमाल बंधा मिला, घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गए थे

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में कुएं में भाई-बहन की लाश मिली है। बहन के मुंह और गले पर रुमाल बंधा मिला है। भाई-बहन को मारकर कुएं में डालने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों को कुएं से निकाल लिया गया है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 3 साल के करण वर्मा और उसकी डेढ़ वर्षीय बहन के रूप में हुई है, जो झुरानदी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जिस डेढ़ साल की बच्ची की लाश कुएं में मिली है, वह जुड़वां बहनें थी। दूसरी बहन घर में थी। पहले ये तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 9 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे गजानंद वर्मा की बेटी और बड़ा बेटा घर के पास खेल रहे थे, लेकिन अचानक गायब हो गए। जब ​​परिवार ने भाई-बहन की तलाश की, तो उन्हें बड़े बेटे का शव एक कुएं में दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुएं के पानी को मोटरपंप के जरिए निकाला गया। इसके बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बच्ची की लाश कुएं के लास्ट छोर में मिली है। पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि आज शवों का पोस्टमॉर्टम होगा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही- पुलिस थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि यह घटना बेहद संवेदनशील है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद या पुरानी रंजिश भी शामिल है। आसपास के गांवों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द कार्रवाई हो सकती है। …………………………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… खैरागढ़ में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या: पत्नी की लाश आंगन में, पति का शव कमरे में लहूलुहान मिला, पड़ोसी हिरासत में खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प से मिलेंगे सीरियाई राष्ट्रपति अल-शरा:अमेरिका ने आतंकी माना, सिर पर 84 करोड़ का इनाम था, अब UN ने भी आतंकी का टैग हटाया

बेंगलुरु जेल का दूसरा वीडियो आया:कैदी नाच-गाकर दारू पार्टी कर रहे; पहले वीडियो में ISIS आतंकी जुहैब फोन इस्तेमाल करता दिखा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *